क्या डॉक्टर और व्हाइट हाउस अधिकारी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर सही जानकारी दे रहे हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद थी की सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन वॉल्टर रीड अस्पताल में बिताने के बाद ट्रंप उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें सोमवार को छुट्टी मिल जाएगी। लेकिन इससे एक दिन पहले वे अपनी कार में अस्पताल से बाहर निकले और समर्थकों का अभिवादन किया। लेकिन उनके इस कदम ने विवाद पैदा कर दिया है। आखिर क्यों वह अपने काफिले के साथ बाहर निकले? सवाल उठ रहे हैं कि क्या डॉक्टर और अधिकारी ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर सही जानकारी दे रहे हैं या नहीं।
रविवार को ही डॉक्टरों ने खुलासा किया था कि राष्ट्रपति ट्रंप के रक्त में ऑक्सीजन स्तर इतना गिर गया था कि उन्हें स्टेराइड देनी पड़ी जो बहुत अधिक बीमार लोगों को ही दी जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रंप के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने इच्छा जताई थी कि उन्हें अस्पताल से सोमवार तक छुट्टी मिल जाए और बाकी का इलाज व्हाइट हाउस में ही हो। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मिडो ने सोमवार को फॉक्स न्यूज से कहा कि ये दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द से जल्द काम पर वापस लौटना चाहते हैं।
कोरोना अस्पताल से अचानक बाहर निकले ट्रंप, डॉक्टरों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
लेकिन कुछ देर के लिए अस्पताल से बाहर निकलने को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। वॉल्टर रीड अस्पताल के फिजिशियन डॉ. जेम्स पी फिलिप्स का कहना है कि ये पागलपन है। ट्रंप का अपने काफिले के साथ बाहर निकलना गैरजरूरी था और इन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना चाहिए। वे बीमार हो सकते हैं, मर भी सकते हैं।
वहीं व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डिरे ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को अस्पताल से बाहर आने की इजाजत मेडिकल टीम ने दी थी। इसमें पूरी सावधानी बरती गई थी। राष्ट्रपति ट्रंप, अधिकारियों और सीक्रेट सर्विस एजेंट के लिए बचाव उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था।
वहीं, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के कैंपेन ने कहा कि उनका रविवार को भी कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें वे निगेटिव पाए गए। इससे पांच दिन पहले ही बिडेन ने ट्रंप के साथ 90 मिनट की खुली बहस की थी। ट्रंप के उलट बिडेन कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह सावधानी बरत रहे हैं। शुक्रवार को ही उनके दो टेस्ट निगेटिव आए थे।
ट्रंप अपने स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवालों का सामना कर रहे हैं। रविवार को उनके डॉक्टरों ने इस सवाल को दरकिनार ही कर दिया कि उनका ऑक्सीजन लेवल किस वक्त गिरा था। इसके अलावा ये भी नहीं बताया गया कि क्या ट्रंप के फेफड़ों को किसी तरह का नुकसान पहुंचा या नहीं। इसे लेकर व्हाइट हाउस की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनका इलाज कर रहे डॉक्टर अमेरिकी जनता के सामने राष्ट्रपति की मौजूदा स्थिति को लेकर सही जानकारी दे रहे हैं या नहीं।