फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Araghchi Says US-Iran Agreement Is Very Close; Trump Reposts Iranian Foreign Minister Message

US-Iran Agreement: अराघची बोले- अमेरिका के साथ समझौता बेहद करीब; ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री की पोस्ट शेयर की

Fri, 12 Jun 2026 11:25 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 12 Jun 2026 11:25 PM IST
सार

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बयान को डोनाल्ड ट्रंप ने री-पोस्ट किया, जिससे समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Araghchi Says US-Iran Agreement Is Very Close; Trump Reposts Iranian Foreign Minister Message
अमेरिका-ईरान डील को लेकर बड़ा संकेत। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच कई महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अब शांति की उम्मीदें मजबूत होती नजर आ रही हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की समझौते से जुड़ी पोस्ट को री-पोस्ट किया है। 

विज्ञापन


अराघची ने दिया समझौते का संकेत
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि "इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन कभी इतना करीब नहीं रहा।" उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक मीडिया को इसकी शर्तों को लेकर अटकलें लगाने से बचना चाहिए। अराघची ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जिम्मेदारी की नीति का पालन करती है और उचित समय पर समझौते की सभी जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी। ट्रंप द्वारा इस पोस्ट को साझा किए जाने के बाद माना जा रहा है कि दोनों पक्ष किसी बड़े समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


'सिर्फ डील साइन करने पर नहीं मिलेगा पैसा'
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते पर हस्ताक्षर होते ही तेहरान को बड़ी आर्थिक राहत या नकद सहायता मिलेगी। वेंस ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि केवल किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने या वार्ता में शामिल होने के बदले ईरान को कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में वेंस ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से बनी चिंताओं का समाधान निकालना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आर्थिक लाभ को ईरान द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने से जोड़ा गया है। वेंस ने कहा कि प्रस्तावित समझौते को इस तरह तैयार किया गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा प्राथमिकता बनी रहे। यदि ईरान समझौते की शर्तों का पालन करता है, तभी उसे आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। उनका मानना है कि यह समझौता पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति और आर्थिक स्थिरता का रास्ता खोल सकता है।

तीन दिन की झड़पों के बाद बढ़ी शांति की उम्मीद
हाल के दिनों में अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच सैन्य तनाव ने पूरे पश्चिम एशिया को एक बार फिर बड़े युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया था। हालांकि अप्रैल से लागू संघर्षविराम के बाद बातचीत का दौर जारी रहा और अब समझौते की संभावनाएं मजबूत होती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने, संवेदनशील परमाणु सामग्री को नष्ट करने और आतंकवादी संगठनों को वित्तीय सहायता नहीं देने जैसी शर्तें शामिल हैं।


होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावना
क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि यह समझौता लागू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह खोला जा सकता है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा ईरान पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से हटाने और विदेशों में जमे ईरानी संपत्तियों को वापस जारी करने पर भी सहमति बनने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed