{"_id":"69f54baba9f93027bb0944f1","slug":"apple-india-growth-tim-cook-smartphone-market-iphone-mac-ipad-sales-apple-store-expansion-india-tech-market-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple: टिम कुक बोले- भारत एपल के लिए महत्वपूर्ण बाजार, यह कंपनी के लिए बड़ा मौका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Apple: टिम कुक बोले- भारत एपल के लिए महत्वपूर्ण बाजार, यह कंपनी के लिए बड़ा मौका
Sat, 02 May 2026 06:26 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 02 May 2026 06:26 AM IST
सार
एपल के सीईओ टिम कुक ने भारत को कंपनी के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार बताया है। भारत में कंपनी ने दोहरे अंकों में तरक्की की है और जल्द ही मुंबई में अपना छठा स्टोर खोलेगी।
विज्ञापन
टिम कुक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन कंपनी एपल की भारत में व्यापक वृद्धि दर्ज हुई है। इसे लेकर एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने भारत को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे एक बड़ा मौका बताया है। तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की 2026 की दूसरी तिमाही की आय घोषणा के दौरान कुक ने कहा, जी हां। हम काफी समय से इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत निश्चित ही दुनिया का दूसरा बड़ा स्मार्टफोन बाजार और तीसरा सबसे बड़ा महत्वपूर्ण पीसी बाजार है।
कुक की ये टिप्पणियां भारतीय बाजार और इसमें मौजूद समग्र अवसरों के बारे में उनके दृष्टिकोण से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में आईं। उन्होंने स्वीकारा कि भारत में काफी समय से बेहद अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद कंपनी की हिस्सेदारी अभी भी मामूली है। टिम ने भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग और उसकी अपार संभावनाओं पर भी चर्चा की और कहा, चूंकि हमारे सभी उत्पादों के अधिकांश ग्राहक ब्रांड के लिए नए हैं, इसलिए यह हमारे विकास के लिए एक आदर्श वातावरण है। वह बोले, कुल मिलाकर, मैं भारत को लेकर बेहद उत्साहित हूं। एजेंसी
तिमाही आय में 17 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई
एपल की तिमाही आय में 17% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 111.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई। कुक ने कहा, कंपनी ने विकसित और उभरते दोनों बाजारों में नए रिकॉर्ड बनाए, जिसमें भारत ने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की। वह बोले, एपल भारत में अपना छठा स्टोर खोलने के लिए भी बेहद उत्साहित है। फरवरी में बोरीवली में खोला गया यह स्टोर मुंबई में दूसरा स्टोर है। एपल के स्टोर नई दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में पहले से ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
मैक और आईपैड दोनों की बिक्री में भारत के बाजारों में वृद्धि
एपल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) केवन पारेख ने बताया कि मैकबुक नियो जैसे नए उत्पादों की मांग काफी बढ़ी है। कंपनी के मैक और आईपैड दोनों की बिक्री में भारत सहित उभरते बाजारों में मजबूत वृद्धि देखी गई। इस बीच, एपल ने हाल ही में घोषणा की है कि टिम कुक सीईओ पद से हटकर निदेशक मंडल के ईडी बनेंगे।
कई देशों के बाजारों पर नजर
कुक ने यह भी कहा कि आईफोन के लिए हम अमेरिका से लेकर लातिन अमेरिका, ग्रेटर चीन, पश्चिमी यूरोप, भारत, जापान और दक्षिण पूर्व एशिया तक, जिन बाजारों पर नजर रखते हैं। उनमें से अधिकांश में दोहरे अंकों की वृद्धि देख रहे हैं। एपल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने कहा, मैक का राजस्व 8.4 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि में हाल ही में लॉन्च मैकबुक नियो भी शामिल है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन