फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Antony Blinken visit to India: US praised PM Modi Says India Key Ally

India-US: ब्लिंकन की भारत यात्रा कल से, विदेश मंत्री की रवानगी से पहले अमेरिका ने की PM मोदी की तारीफ

Tue, 28 Feb 2023 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Feb 2023 10:24 AM IST
सार

विदेश मंत्री ब्लिंकन अमेरिका से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान होते हुए भारत पहुंचेंगे। भारत पहुंचने से पहले ब्लिंकन इन दोनों देशों के साथ भी द्विपक्षीय बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। 

विज्ञापन
Antony Blinken visit to India: US praised PM Modi Says India Key Ally
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की तीन दिवसीय भारत यात्रा कल (एक मार्च) से शुरू हो रही है। वह यहां जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ ही साथ क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार को विदेश मंत्री ब्लिंकन अमेरिका से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान होते हुए भारत पहुंचेंगे। भारत पहुंचने से पहले ब्लिंकन इन दोनों देशों के साथ भी द्विपक्षीय बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन


चीन-रूस और हिंद प्रशांत हो सकता है बैठक का मुद्दा
जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध मुख्य एजेंडा होगा। इसके अलावा विदेश मंत्री जयशंकर के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक में चीन और रूस की आक्रामकता और हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति व्यवस्था की बहाली बैठक का मुद्दा हो सकता है। दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन प्रशासन ने की पीएम मोदी की तारीफ 
विदेश मंत्री की रवानगी से पहले बाइडन प्रशासन ने जमकर भारत और पीएम मोदी की तारीफ की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया, भारत अमेरिका का एक वैश्विक रणनीतिक साझेदार है। उन्होंने कहा, हम एक मुक्त और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण को साझा करते हैं। क्वाड के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय समूहों के संदर्भ में भारत द्विपक्षीय रूप से हमारा एक प्रमुख भागीदार है। हमने हाल ही में I2U2 के बारे में काफी बात की है। 


आपने पीएम मोदी को सुना..
नेड प्राइस ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा, आपने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना है, उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यह युग युद्ध का युग नहीं है। विशेष रूप से रूस नियम-आधारित आदेश और सिद्धांतों को चुनौती दे रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय कानून, सिद्धांत और मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। हम अपने भारतीय भागीदारों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करना जारी रखेंगे। मुझे कोई संदेह नहीं है कि वे जी-20 में इस के आसपास सहमत होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed