{"_id":"601313e0d1aecd08dc2dddc2","slug":"antony-blinken-says-if-iran-accepts-nuclear-treaty-than-america-will-be-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदि ईरान परमाणु संधि को माने तो अमेरिका भी होगा शामिल : एंटनी ब्लिंकन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यदि ईरान परमाणु संधि को माने तो अमेरिका भी होगा शामिल : एंटनी ब्लिंकन
Fri, 29 Jan 2021 01:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
us-iran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यदि ईरान परमाणु समझौते का पूरी तरह से पालन करता है तो अमेरिका इस समझौते में फिर से शामिल होने के लिए तैयार है और इसके लिए बातचीत शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
‘संयुक्त व्यापक कार्य योजना’ (जेसीपीओए) या ईरान परमाणु समझौते को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि माना जाता है। लेकिन पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था।
विज्ञापन
विदेश मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद एंटनी ब्लिंकन ने दिए संकेत
एंटनी ब्लिंकन ने कहा, ईरान के संबंध में, राष्ट्रपति जो बाइडन का बेहद स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर ईरान जेसीपीओए के तहत अपने सभी दायित्वों का फिर से पूर्ण पालन करता है, तो अमेरिका भी ऐसा ही करेगा और फिर हम अपने सहयोगियों तथा साझेदारों के साथ संबंध बढ़ाने के लिए उस मंच का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन अभी हम उससे काफी दूर हैं और ईरान कई मोर्चों पर उसका पालन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन पर साथ काम कर सकते हैं अमेरिका-चीन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका-चीन रिश्ते निश्चित ही बेहद अहम हैं और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर दोनों देश साथ मिलकर काम कर सकते हैं। विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद ब्लिंकन ने कहा, इस रिश्ते के कुछ विरोधाभासी पहलू भी हैं।
एक तरफ यह प्रतिस्पर्धी हैं तो दूसरी तरफ यह सहयोगात्मक भी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर दोनों के रिश्ते सहयोगात्मक हैं जहां मिलकर काम करना दोनों देशों के परस्पर हित में है। ब्लिंकन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि हम इसे आगे बढ़ा पाएंगे।
रूस में मानवाधिकारों पर चिंता
एंटनी ब्लिंकन ने रूस में मानवाधिकारों की स्थिति और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यह बात भी बार-बार मेरे जेहन में आती रहती है कि रूस की सरकार एक आदमी, नवलनी से कितनी डरी एवं भयभीत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इन सभी मामलों पर गौर कर रहा है और यह चिंता का विषय है। नवलनी को ‘नर्व एजेंट’ (जहर) दिए जाने का मामला भी चिंताजनक है।