अफगानिस्तान: एंटनी ब्लिंकन बोले- आतंकवाद को लेकर तालिबान पर पूरा भरोसा नहीं, रखेंगे नजर
- ब्लिंकन ने कहा, तालिबान हमारी बात मानता है या नहीं, यह देखना बाकी है
- तालिबान ने अमेरिका सहित अन्य देशों से आतंकवाद रोकने का किया है वादा
- अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- सतर्क रहना होगा और खतरों की निगरानी करनी होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी सरकार बना ली है। आतंकवाद को लेकर तालिबान सरकार का क्या रुख होगा, इस पर सबकी नजरें हैं। इसी सिलसिले में अफगानिस्तान पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अहम बयान दिए हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर ब्लिंकन ने कहा कि तालिबान सरकार पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता, उस पर नजर रखनी होगी।
उन्होंने कहा कि तालिबान हमारी बात मानता है या नहीं, यह देखना बाकी है। काबुल में वाणिज्यिक हवाई अड्डे के संचालन को फिर से शुरू करना महत्वपूर्ण है। हम इसके लिए सरकार और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के विशेष रूप से आभारी हैं।
We must hold Taliban, incl the recently announced caretaker govt &any eventual Afghan govt, to their commitment to allow foreign nationals, visa holders & Afghans to travel outside the country if they wish: US Secy of State Antony Blinken at Ministerial on Afghanistan
विज्ञापन विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/cV4hI449H7— ANI (@ANI) September 8, 2021
ब्लिंकन ने आतंकवाद पर चिंता जाहिर करते हुए कहा तालिबान आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग करने से रोकना होगा जो आगे किसी के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। तालिबान ने न केवल हमसे बल्कि बाकी देशों से भी वादा किया है। हमें उस प्रतिबद्धता के लिए उसे जवाबदेह बनाए रखना होगा।
ब्लिंकन ने कहा कि बेशक हम इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए सिर्फ तालिबान पर भरोसा नहीं कर सकते। 26 अगस्त को आईएसआईएस-के द्वारा किया गया भयानक हमला हुआ, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक और कई अफगान मारे गए थे। यह हमला दिखाता है कि ये समूह अफगानिस्तान के अंदर खेलना जारी रखते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम सभी को सतर्क रहना होगा और खतरों की निगरानी करनी होगी ताकि उनसे तेजी से निपटा जा सके। अमेरिका किसी भी खतरे को बेअसर करने में सक्षम है और मजबूत आतंकवाद विरोधी क्षमताओं को बनाए रखेगा।
साथ ही एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि तालिबान ने बार-बार कहा है कि कोई भी अफगान जो यात्रा करना चाहता है और उसके पास उपयुक्त दस्तावेज हैं, वह ऐसा करने में सक्षम होगा। 100से अधिक देशों ने उम्मीद जताई है कि तालिबान उस अपने वादे का सम्मान करेगा। ब्लिंकन ने कहा कि इसे अब यूएनएससी के प्रस्ताव में भी शामिल किया गया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि हमने तालिबान के साथ अपने कुछ संबंधों में ब्रेन ड्रेन के बारे में उनकी चिंता के बारे में सुना है। साथ ही बताया कि तालिबान के साथ कुछ चीजें को साझा किया गया था उनमें से एक यह भी था कि लोगों को अफगानिस्तान छोड़ने की अनुमति दी जाए, साथ ही साथ उनके मूल अधिकारों को बनाए रखा जाए।