फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Antony Blinken said strategic partnership with India has never been so dynamic

US: एंटनी ब्लिंकन बोले- भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी इतनी गतिशील कभी नहीं रही, नए आर्थिक गलियारे को सराहा

Thu, 14 Sep 2023 05:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 05:58 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने गुरुवार को कहा कि हम अपने गठबंधनों और साझेदारियों को विभिन्न मुद्दों और महाद्वीपों के साथ जोड़ रहे हैं। हमने अमेरिका को मजबूत करने के लिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड साझेदारी को बढ़ाया है।

विज्ञापन
Antony Blinken said strategic partnership with India has never been so dynamic
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस़्ड इंटरनेशनल स्टडीज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने समय की कठिन चुनौतियों से निपटने के लिए नया गठबंधन बना रहे हैं। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक गलियारे की घोषणा की, जो एशिया, मध्य-पूर्व और यूरोप के बंदरगाहों को आपस में जोड़ेगा। इस गलियारे के तहत सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूरोपीय संघ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, डिजिटल कनेक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण आपूर्ति के लिए अमेरिका-भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। 
विज्ञापन


वैश्विक चुनौतियों से निपटने का प्रयास
अमेरिकी विदेश मंत्री ने गुरुवार को कहा कि हम अपने गठबंधनों और साझेदारियों को विभिन्न मुद्दों और महाद्वीपों के साथ जोड़ रहे हैं। हमने अमेरिका को मजबूत करने के लिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड साझेदारी को बढ़ाया है। हम समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने से लेकर जलवायु चुनौती से निपटने का प्रयास करेंगे। स्कूल में उन्होंने कहा कि हम अपने गठबंधनों और साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ नए गठबंधन बना रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी इतनी गतिशील आज तक नहीं रही। 
विज्ञापन


रेल लाइन का होगा विस्तार
जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के बीआरआई प्रोजेक्ट की काट के लिए भारत ने भारत-मध्यपूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की स्थापना के लिए समझौता किया है। नए आर्थिक गलियारे में दो अलग-अलग गलियारे शामिल होंगे। इसमें, पूर्वी गलियारा भारत को पश्चिम एशिया और मध्यपूर्व से जोड़ेगा तो वहीं, उत्तरी गलियारा पश्चिम एशिया और मध्यपूर्व को यूरोप से जोड़ेगा। एमओयू के अनुसार, इसमें एक रेलवे लाइन शामिल है। रेलवे लाइन के कारण भारत के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशिया के बीच वस्तुओं और सेवाओं के ट्रांसशिपमेंट को बढ़ाने वाला मौजूदा मल्टी-मॉडल परिवहन मार्गों को नया नेटवर्क प्रदान होगा। भारत एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के रूप में निवेश, सहयोग और कनेक्टिविटी बनाने के लिए भारत के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed