फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Antony Blinken cautions Israel against further escalation of conflict with Lebanon news in hindi

Israel War: हमास से जंग के बीच ब्लिकन ने की इस्राइली रक्षा मंत्री से मुलाकात, गाजा में संघर्ष रोकने पर मंथन

Tue, 25 Jun 2024 08:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 25 Jun 2024 08:06 AM IST
सार

ब्लिंकन ने संघर्ष के बाद गाजा में शासन, सुरक्षा और पुनर्निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों से गैलेंट को अवगत कराया।

विज्ञापन
Antony Blinken cautions Israel against further escalation of conflict with Lebanon news in hindi
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल के रक्षा मंत्री के साथ सोमवार को बैठक की। इस बैठक में उन्होंने संघर्ष को और बढ़ने से रोकने के महत्व पर प्रकाश डाला। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच तनाव ने मध्य पूर्व में संघर्ष को बढ़ा दिया है। ब्लिंकन ने गाजा में युद्धविराम के लिए चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने संघर्ष के बाद गाजा में उन्नत सुरक्षा और पुनर्निर्माण पर भी बात की। 
विज्ञापन


मैथ्यू मिलर ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट से मुलाकात की। उन दोनों के बीच गाजा में युद्धविराम को लेकर बातचीत हुई, जिससे की बंधको की रिहाई सुनिश्चित हो सके।" उन्होंने गाजा में मानवीय कार्यकर्ताओं को सहायता पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने संघर्ष के बाद गाजा में शासन, सुरक्षा और पुनर्निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों से गैलेंट को अवगत कराया। उन्होंने संघर्ष को और अधिक बढ़ने से रोकने और राजनयिक समाधान तक पहुंचने के महत्व को भी रेखांकित किया। ब्लिंकन ने इस्राइल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल से लेबनान और इस्राइल के बीच तनाव जारी
बता दें कि पिछले साल सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों द्वारा इस्राइल पर हमले के बाद से ही इस्राइल और लेबनान के बीच तनाव शुरू हो गया था। ईरान समर्थित हिजबुल्ला लगातार इस्राइल पर मिसाइलें दाग रहा है। इस्राइल भी मिसाइल और ड्रोन के जरिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है। युद्ध की स्थिति को देखते हुए सीमा के पास रहने वाले दोनों देशों के नागरिक सुरक्षित स्थान पर भाग गए। 


सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए इस्राइल आंशिक रूप से युद्ध को रोकने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक हमास का अंत नहीं हो जाता तब तक यह संघर्ष खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लेबनान के हिजबुल्ला के साथ संघर्ष के लिए इस्राइल तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed