{"_id":"5eaf46a570c7150983711a44","slug":"anti-ageing-drugs-can-be-used-on-elderly-covid19-patients-to-improve-their-immune-systems-so-they-can-fight-the-virus-scientists-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कोरोना से जंग में बुजुर्गों को बचाने के लिए बुढ़ापे विरोधी दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'कोरोना से जंग में बुजुर्गों को बचाने के लिए बुढ़ापे विरोधी दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है'
Mon, 04 May 2020 04:03 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 04 May 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना के बुजुर्ग मरीज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों का कहना है कि बुजुर्ग कोरोनो मरीजों को उनकी 'युवा' रोग प्रतिरोधक प्रणाली को बहाल करने और कोरोनो वायरस से लड़ने में मदद करने के लिए एंटी-एजिंग दवाएं (बुढ़ापे विरोधी दवाएं) दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों में 80 प्रतिशत 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं जिनमें 23 गुना अधिक मौत का खतरा है। एक व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ ही उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिसकी वजह से वायरस को पहचानने और उसपर हमला करने में उनके शरीर को अधिक समय लगता है। इसकी वजह से वायरस को गंभीर बीमारी में बदलने में काफी समय मिल जाता है और वो अधिक घातक हो जाती है।
विज्ञापन
लेकिन हार्वर्ड के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समस्या का समाधान एनएडी बूस्टर (एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स) के साथ कुछ हद तक किया जा सकता है।
कई तरह की शोध में यह पाया गया है कि कोरोना का सबसे ज्यादा असर उम्रदराज लोगों पर हुआ है और इससे लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली का मजबूत होना आवश्यक है, ऐसे में बुजुर्गों की प्रणाली को मजबूत कर कुछ हद तक कोरोना के प्रभाव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन