{"_id":"60ab3add8ebc3e29b6653738","slug":"anthony-fauci-on-corona-virus-origin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंस: कोरोना की उत्पत्ति पर आज भी उठ रहे सवाल, अमेरिकी एक्सपर्ट फाउची ने बयान देकर चौंकाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सस्पेंस: कोरोना की उत्पत्ति पर आज भी उठ रहे सवाल, अमेरिकी एक्सपर्ट फाउची ने बयान देकर चौंकाया
Mon, 24 May 2021 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 May 2021 12:16 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण दुनिया में कैसे आया यह सवाल आज भी सस्पेंस बना हुआ है। कुछ लोग इसे कुदरत का कहर बता रहे हैं, तो कुछ इसे कृत्रिम करार दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन से ही यह वायरस फैला है।
विज्ञापन
अमेरिकी विशेषज्ञ डॉ. फाउची
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी क्या प्राकृतिक है या कृत्रिम ये सवाल आज भी पहेली बनी हुई है। इस सवाल का अभी तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया, लेकिन अमेरिकी विषाणु एक्सपर्ट डॉ. एंथेनी फाउची ने बयान देकर दुनिया की नजर अपनी ओर खींची हैं। फाउची का कहना है कि कोरोना एक प्राकृतिक बीमारी है, ये स्वीकार नहीं किया जा सकता।
दरअसल, एक इंटरव्यू में एंथेनी फाउची से पूछा गया कि कोरोना वायरस प्राकृतिक तरीके से ही आया है। इसपर फाउची ने जवाब दिया कि नहीं, मैं इसपर भरोसा नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि इसकी जांच जरूरी है कि चीन के लैब में इसकी उत्पत्ति कैसी हुई।
फाउची ने इसे कृत्रिम बताया
उन्होंने बताया कि अभी तक जिन्होंने कुछ जांच की है उनके मुताबिक ये किसी जानवर से आया है और फिर इंसानों में फैला है, लेकिन ये कुछ और भी हो सकता है। गौरतलब है कि अमेरिकी एक्सपर्ट फाउची कोरोना की शुरुआत से ही इसपर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने बताया था कि कोरोना से लड़ने के लिए टीके पर जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोरोना उत्पत्ति पर अलग-अलग राय
गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर अभी तक विशेषज्ञों ने अलग-अलग राय रखी है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्राकृतिक है तो कुछ का मानना है कि कृत्रिम है। शुरुआत में बताया गया कि यह चमगादड़ से फैला है। बाद में लैब में किया गया एक प्रयोग होने का दावा किया गया तो किसी ने इसे एक बायोलिजिकल हथियार के तौर पर माना। बता दें कि दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 15 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 31 लाख के पार हो गया।