फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anthony Fauci emails: From praises to threats, here are some important conversation right from his inbox

खुलासा: अमेरिकी महामारी विशेषज्ञ पर वुहान लैब को पैसे देने का शक! चीनी वैज्ञानिक से बातचीत वायरल

Thu, 03 Jun 2021 11:11 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 03 Jun 2021 11:11 AM IST
सार

अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के हाथ डॉ. फौसी के ईमेल लगे हैं। इसके बाद से अमेरिकी महामारी विशेषज्ञ व राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. एंथनी फौसी पर वुहान लैब को पैसे देने के आरोप के सबूत के तौर पर देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Anthony Fauci emails: From praises to threats, here are some important conversation right from his inbox
डॉ. एंथनी फौसी - फोटो : Twitter

विस्तार

दुनिया भर में पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। करोड़ों लोग इसकी चपेट में आए, जबकि लाखों लोगों की जान चली गई। वहीं चीन पर कोरोना वायरस को प्रयोगशाला में बनाने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी महामारी विशेषज्ञ व राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. एंथनी फौसी और मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स पर वुहान लैब को पैसे देने के आरोप लगे हैं। हाल ही में अमेरिकी समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट के हाथ डॉ. फौसी के ईमेल लगने से इन आरोपों को बल मिला है। वहीं फौसी का इनबॉक्स प्रशंसा और धमकी वाले ईमेल से भरा पड़ा है। 

विज्ञापन


वुहान लैब को पैसे देन का आरोप
वॉशिंगटन पोस्ट के हाथ 866 पन्नों का ई-मेल चैट लगा है, जिससे पता चलता है कि डॉ. एंथनी लगातार चीनी वैज्ञानिकों से संपर्क में थे और उन्होंने बिल गेट्स से भी वैक्सीन को लेकर बात की थी। डॉ. एंथनी पर पिछले महीने आरोप लगा था कि उन्होंने चीन के वुहान लैब को पैसे दिए थे और अब ईमेल लीक होने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या डॉ. एंथनी फौसी भी इस साजिश में शामिल थे, क्या उन्हें कोरोना वायरस के बारे में सबकुछ पता था और क्या उन्होंने कोरोना वायरस को बनाने के लिए चीनी प्रयोगशाला को पैसे दिए थे?
विज्ञापन


चीनी वैज्ञानिकों के संपर्क में थे डॉ. एंथनी
डॉ. एंथनी फौसी के लीक हुए ईमेल से पता चलता है कि वे चीन के शीर्ष महामारी विशेषज्ञों से लगातार संपर्क में थे। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. एंथनी और चीन के महामारी विशेषज्ञ डॉ. जॉर्ज गाउ, जो चायनीज सेन्टर फॉर डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर हैं, दोनों के बीच कोरोना वायरस के दुनिया में फैलने के समय लगातार बातचीत हो रही थी। वॉशिंगटन पोस्ट ने कई ईमेल को सार्वजनिक किया है, जिसमें पिछले साल अप्रैल महीने में डॉ. एंथनी फाउची और अमेरिकी महामारी एक्सपर्ट डॉ. जॉर्ज गाउ के बीच बातचीत है। इस चैट में डॉ. फौसी बेहद दोस्ताना अंदाज में डॉ. जॉर्ज से बात कर रहे हैं, लेकिन वो एक बार भी कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीनी एक्सपर्ट से नहीं पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

...चलो साथ मिलकर काम करते हैं

पिछले साल मार्च महीने में चीनी विशेषज्ञ ने कहा था कि अमेरिकी सरकार लोगों को मास्क लगाने के लिए नहीं कह रही है और ये अमेरिकी सरकार की सबसे बड़ी गलती होगी। इसमें उन्होंने एंथनी का भी नाम लिया था, लेकिन फिर उन्होंने 28 मार्च को डॉ. एंथनी को मेल किया। इसमें लिखा था, ''मैंने आपका साइंस इंटरव्यू देखा और वो पत्रकारों की भाषा थी। आशा है आप इसे समझेंगे। चलिए साथ मिलकर हम काम करते हैं ताकि धरती से इस वायरस को खत्म किया जा सके।'' इसके जवाब में डॉ. एंथनी ने लिखा था- ''मैं पूरी तरह से समझता हूं। कोई दिक्कत नहीं है। हम साथ मिलकर काम करेंगे।''

चीनी विशेषज्ञ से बात करने के बाद दी मास्क पहनने की सलाह 
इस जवाब के ठीक एक हफ्ते बाद डॉ. एंथनी फौसी ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह देनी शुरू कर दी। इससे पहले, उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, लेकिन चीन के विशेषज्ञ से बात करने के बाद उन्होंने लोगों को मास्क पहनने की सलाह देनी शुरू कर दी।

एंथनी फौसी-बिल गेट्स की बातचीत भी वायरल
वॉशिंगटन पोस्ट ने डॉ.एंथनी फौसी और बिल गेट्स के बीच हुई बातचीत को भी सार्वजनिक किया है। दोनों के बीच बातचीत कोरोना महामारी के आने के शुरुआती दिनों में हुई थी। एक अप्रैल को डॉ. फौसी ने बिल गेट्स से टेलीफोन पर बात की थी, जिसमें वो बिल गेट्स-मेलेनिया फाउंडेशन को कोरोना वायरस वैक्सीन निर्माण के लिए कहा था। एक ईमेल में बिल गेट्स से डॉ. एंथनी कहते हैं कि उन्हें सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed