{"_id":"5cafe28bbdec22142c5cc5a5","slug":"another-species-of-human-found-in-a-cave-of-the-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों को फिलीपींस की एक गुफा में मिली इंसान की एक और प्रजाति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों को फिलीपींस की एक गुफा में मिली इंसान की एक और प्रजाति
Fri, 12 Apr 2019 06:27 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 12 Apr 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Callao cave, Philippines (file)
फिलीपींस की एक गुफा में मानव की नई प्रजाति के अवशेष पाए गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि विलुप्त हो चुकी इस नई प्रजाति के अवशेष फिलीपींस के सबसे बड़े द्वीप लूजोन में पाए गए हैं जिसके बाद इस प्रजाति का नाम होमो लूजोनेसिस रखा गया है।
विज्ञापन
इस प्रजाति में पाए जाने वाली कुछ-कुछ भौतिक विशेषताएं प्राचीन मानव प्रजातियों और आज की मानव प्रजाति से मिलती-जुलती हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्राचीन मानव के ये संबंधी अफ्रीका से जुड़े हो सकते हैं जो बाद में दक्षिण पूर्व एशिया में आ कर बस गए होंगे। इन अवशेषों की खोज से पहले ऐसा होना लगभग असंभव माना जा रहा था।
विज्ञापन