फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Another Shooting Incident Reported In California in the city of Half Moon Bay, Many Dead

US: कैलिफोर्निया-आइओवा में गोलीबारी की दो बड़ी घटनाएं, नौ की मौत; दो दिन के अंदर आम लोग फिर बने निशाना

Tue, 24 Jan 2023 08:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 24 Jan 2023 08:35 AM IST
सार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो दिन के अंदर ही गोलीबारी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जबकि आइओवा में फायरिंग की घटना एक स्कूल में हुई है।

विज्ञापन
Another Shooting Incident Reported In California  in the city of Half Moon Bay, Many Dead
अमेरिकी पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो दिन के अंदर ही गोलीबारी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। बताया गया है कि यहां हाफ मून बे इलाके में स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम शूटिंग की घटना हुई। इसमें सात लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा आइओवा राज्य में भी एक शूटिंग की घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि हाफ मून बे इलाके में हुई घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

कैलिफोर्निया में शूटिंग की घटना में क्या हुआ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया के हाफ मून बे इलाके में दो किमी की दूरी पर दो बार शूटिंग की घटनाएं हुईं। एक मशरूम फार्म के पास और दूसरी एक ट्रक स्टैंड के करीब। इन दोनों घटनाओं में कुल सात लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। 

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद एक आरोपी को पकड़ा गया है, जो कि 67 वर्षीय बुजुर्ग है। उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आइओवा में क्या हुआ?
अमेरिकी राज्य आइओवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

घायल छात्रों ने दम तोड़ा 
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की घटना सोमवार दोपहर डेस मोइनेस आयोवा चार्टर स्कूल में हुई। गोलीबारी में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए  थे, एक का उपचार किया जा रहा है। गोली लगने से घायल तीसरा व्यक्ति स्कूल का शिक्षक है जिसकी सर्जरी की गई है। हालांकि, अभी तक मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने गोली मारने वाले आरोपियों के नाम जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन

दो लिए गए हिरासत में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के तुरंत बाद घटनास्थल से लगभग दो मील दूर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे कार भी जब्त की गई है। हालांकि, अभी पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 20 मिनट बाद अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण से मेल खाने वाली एक कार को दो मील दूर रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों में से एक कार से भाग गया है, लेकिन अधिकारी के-9 का उपयोग कर उस व्यक्ति की धरपकड़ की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed