फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Annapurna Devi address at UN Gender equality India commitment focus on Health and Nutrition

UN: वैश्विक मंच पर बोलीं अन्नपूर्णा देवी- भारत लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध; CSW के 69वें सत्र में संबोधन

Wed, 12 Mar 2025 01:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 01:16 AM IST
सार

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की तरफ से जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को आयोजित सत्र में लैंगिक समानता हासिल करने और सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा को साकार करने में वैश्विक प्रगति व निरंतर चुनौतियों पर बात रखी। मंत्री ने बीजिंग घोषणापत्र में उल्लिखित 12 महत्वपूर्ण चिंता के क्षेत्रों को संबोधित करने में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति पर बल दिया।

विज्ञापन
Annapurna Devi address at UN Gender equality India commitment focus on Health and Nutrition
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी - फोटो : वीडियो ग्रैब- webtv.un.org

विस्तार

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत महिला कल्याण, सशक्तीकरण व लैंगिंक समानता के लिए प्रतिबद्ध है। वह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू) के 69वें सत्र को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CSW: अन्नपूर्णा आज से करेंगी सीएसडब्ल्यू में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, यूएन में ये रिपोर्ट करेंगी पेश
विज्ञापन


महिला एवं बाल कल्याण विभाग की तरफ से जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को आयोजित सत्र में लैंगिक समानता हासिल करने और सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा को साकार करने में वैश्विक प्रगति व निरंतर चुनौतियों पर बात रखी। मंत्री ने बीजिंग घोषणापत्र में उल्लिखित 12 महत्वपूर्ण चिंता के क्षेत्रों को संबोधित करने में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं व बच्चों के अधिकारों, अवसरों व समग्र विकास को आगे बढ़ाने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की मुलाकात

मंत्री ने प्रमुख पहलों पर डाला प्रकाश
मंत्री ने देश भर में महिलाओं व बच्चों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा आर्थिक सशक्तीकरण तक पहुंच में सुधार लाने में योगदान देने वाली प्रमुख पहलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने इन कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन व व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया, ताकि प्रत्येक महिला व लड़की अपने अधिकारों का पूरी तरह से उपयोग कर सकें। लैंगिक समानता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों का कल्याण राष्ट्र की प्रगति का केंद्रबिंदु है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed