{"_id":"6036ba908ebc3e8c911c76a6","slug":"anjali-bhardwaj-including-12-to-receive-anti-corruption-award-us-secretary-of-state-antony-blinken-announced-the-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजलि भारद्वाज समेत 12 को मिलेगा भ्रष्टाचार रोधी अवॉर्ड, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने की पुरस्कारों की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंजलि भारद्वाज समेत 12 को मिलेगा भ्रष्टाचार रोधी अवॉर्ड, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने की पुरस्कारों की घोषणा
Thu, 25 Feb 2021 02:14 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाले प्रशासन ने हाल में शुरू ‘अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैंपियंस अवॉर्ड’ के लिए 12 साहसी लोगों के नाम घोषित किए। इनमें भारत की सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज का नाम भी शामिल है। 48 वर्षीय अंजलि ने दो दशक से ज्यादा समय से भारत में सूचना के अधिकार आंदोलन में एक सक्रिय सदस्य के बतौर भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, बाइडन प्रशासन यह रेखांकित करता है कि हम इन मुद्दों से मुकाबला करने में तब सफलता पाएंगे जब इसके लिए प्रतिबद्ध सहयोगियों समेत निडर लोगों के साथ काम करेंगे। ये वह लोग हैं जिन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास किए और अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी मानकों की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए काम किया।
विज्ञापन
बता दें कि अंजलि भारद्वाज सतर्क नागरिक संगठन की संस्थापक हैं। यह नागरिकों का एक ऐसा समूह है, जो सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है। वे ‘सूचना के जन अधिकार का राष्ट्रीय अभियान’ की संयोजक हैं। इस संगठन ने भ्रष्टाचार रोधी लोकपाल और ‘व्हिसल ब्लोअर्स’ संरक्षण अधिनियम की हिमायत की और इसके तहत उन लोगों को संरक्षण मिला जो भ्रष्टाचार और ताकत के दुरुपयोग का खुलासा करते हैं।
विज्ञापन
बाइडन ने कार्मिक प्रबंधन में किरण आहुजा को किया नामित
राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वकील और अधिकार कार्यकर्ता किरण आहुजा को कार्मिक प्रबंधन के कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है। कार्मिक प्रबंधन, एक संघीय एजेंसी है जो अमेरिका के 20 लाख से अधिक सिविल सेवकों का प्रबंधन करती है।
अगर सीनेट इस पर मुहर लगाती है तो 49 वर्षीय किरण अमेरिका में इस शीर्ष पद पर सेवा करने वाली पहली भारतवंशी बन जाएंगी। उन्होंने अमेरिकी न्याय विभाग में एक नागरिक अधिकार वकील के रूप में अपना कैरियर शुरू किया, स्कूल के अलगाव के मामलों को सुलझाया और विभाग के पहले छात्र नस्ली उत्पीड़न मामले को दायर किया।