{"_id":"5cadc4d3bdec22145d384907","slug":"andrew-yang-says-universal-basic-income-plan-would-be-game-changer-for-americans","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ही नहीं, अमेरिका में भी डेमोक्रेट नेता ने किया लोगों को न्यूनतम आय देने का वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी डेमोक्रेट नेता ने किया लोगों को न्यूनतम आय देने का वादा
Wed, 10 Apr 2019 03:56 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
एन्ड्रयू यांग
- फोटो : Social Media
मोदी सरकार के किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय योजना के तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देने की घोषणा की। ऐसा नहीं है न्यूनतम आय जैसी योजना केवल विकासशील देशों में ही चुनावी मुद्दा हो।
दुनिया का सबसे अग्रणी देश अमेरिका में भी डेमोक्रेटिक नेता ने एलान किया है कि अगर वह राष्ट्रपति बने तो हर अमेरिकी को 70 हजार रुपए महीने मिलेंगे। अमेरिका में साल 2020 में राष्ट्रपति पर के लिए चुनाव होना है। इसे लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
डेमोक्रेट पार्टी के सांसद एंड्रयू यांग ने अमेरिकी नागरिकों को न्यूनतम आय देने का वादा किया है। हालांकि विशेषज्ञ उनकी इस घोषणा को चुनावी स्टंट मान रहे हैं। यांग ने कहा कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो 18 साल से ऊपर के हर अमेरिकी नागरिक को महीने के एक हजार डॉलर (करीब 70 हजार रुपए) दिए जाएंगे। उनके अनुसार इसे पाने के लिए लोगों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
एंड्रयू यांग ने कहा कि टेक्नोलॉजी के प्रयोग से तेजी से खत्म हो रही नौकरियों के कारण कुछ दिनों में लोग भुखमरी की स्थिति में आ जाएंगे। उनकी इस योजना से अमेरिका के लाखों लोगों को फायदा होगा।
जब यांग से यह पूछा गया कि इसके लिए धन की व्यवस्था कहां से होगी तो उनका कहना था कि अमेरिकी लोगों पर 10 फीसदी वैट बढ़ाकर सालाना 55 लाख करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य स्कीमों को बंद कर 41 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे जबकि देश के आर्थिक विकास से 42 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे।