{"_id":"67f0a183b0609912920c481d","slug":"an-indian-national-was-stabbed-to-death-in-canada-s-rockland-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 05 Apr 2025 08:50 AM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:50 AM IST
सार
कनाडा के रॉकलैंड में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हम रॉकलैंड, ओटावा के पास, चाकू मारने की घटना में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु से गहरे दुखी हैं। एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि कनाडा के ओटावा शहर के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। उच्चायोग ने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि हम रॉकलैंड, ओटावा के पास चाकू मारने की घटना में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु से दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हम स्थानीय समुदाय संघ के माध्यम से शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए संपर्क में हैं।
ये भी पढ़ें: टैरिफ के बाद अमीरों को टैक्स छूट देने की तैयारी में ट्रंप, सीनेट में बजट पर देर रात तक चली चर्चा
कनाडा की मीडिया के अनुसार क्लेरेन्स-रॉकलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीटीवी न्यूज के अनुसार ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह घटना ओटावा शहर के पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं? ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।
सीटीवी न्यूज ने ओपीपी के हवाले से कहा, चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
We are deeply saddened by the tragic death of an Indian national in Rockland near Ottawa, due to stabbing. Police has stated a suspect has been taken into custody. We are in close contact through a local community association to provide all possible assistance to the bereaved…
— India in Canada (@HCI_Ottawa) April 5, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि हम रॉकलैंड, ओटावा के पास चाकू मारने की घटना में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु से दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हम स्थानीय समुदाय संघ के माध्यम से शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए संपर्क में हैं।
ये भी पढ़ें: टैरिफ के बाद अमीरों को टैक्स छूट देने की तैयारी में ट्रंप, सीनेट में बजट पर देर रात तक चली चर्चा
कनाडा की मीडिया के अनुसार क्लेरेन्स-रॉकलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीटीवी न्यूज के अनुसार ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह घटना ओटावा शहर के पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं? ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।
सीटीवी न्यूज ने ओपीपी के हवाले से कहा, चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन