पीओके में इमरान की रैली के दौरान नारेबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद रैली के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी करने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से ये खबर आई है। मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को कश्मीर के समर्थन में आयोजित इमरान खान के जलसा के ठीक पहले बड़ी संख्या में भीड़ ने 'गो इमरान गो बैक' के नारे लगाए थे।
Pakistan media reports that an FIR has been registered against students and youth for chanting slogans against Pakistan Prime Minister Imran Khan, during his Muzaffarabad (Pakistan Occupied Kashmir) rally. pic.twitter.com/1YmlgfQhfi
— ANI (@ANI) September 16, 2019विज्ञापन
इस रैली के दौरान पीएम इमरान ने भारत के खिलाफ खूब जहर उगला था। उन्होंने इस्लाम का वास्ता देकर खुलेआम पीओके के युवाओं को घुसपैठ के लिए भड़काया। उन्होंने कहा कि एलओसी कब जाना है यह मैं बताऊंगा। हालांकि, इमरान की यह रैली नाकाम रही। पीओके के पॉलिटिकल ऐक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा ने बताया कि रैली पूरी तरह फ्लॉप रही। लोगों को रैली के लिए ट्रकों में भर-भरकर लाया गया था।