फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Arab News: An explosion on the Arab Gas Pipeline has caused a power blackout in Syria

अरब गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, सीरिया की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री ने कहा- हो सकता है हमला

Mon, 24 Aug 2020 09:58 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 24 Aug 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Arab News: An explosion on the Arab Gas Pipeline has caused a power blackout in Syria
अरब गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट - फोटो : social media

अरब गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट से सीरिया में बिजली गुल हो गई है। इस विस्फोट से शुरुआती संकेत मिल रहे हैं कि पाइपलाइन पर हमला किया गया है। देश के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को राज्य द्वारा संचालित टेलीविजन को इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 
इखबरिया टीवी चैनल ने विस्फोट की तस्वीरों को प्रसारित किया, जिसमें विस्फोट के बाद आग की लपटे उठ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि ये विस्फोट राजधानी दमिश्क के उत्तर पश्चिम में स्थित सीरियाई कस्बे एड डुमायर और आद्रा के बीच हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम और खनिज संसाधन मंत्री अली घनम ने टीवी चैनल को बताया कि शुरुआती संकेतों से पता चला है कि पाइपलाइन पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि दक्षिण में स्थित ऊर्जा स्टेशनों को इस पाइपलाइन के जरिए ईंधन पहुंचाया जाता है। फिलहाल इस विस्फोट के असल कारणों को जांचने के लिए एक टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। 

वहीं, बिजली मंत्री ने पाइपलाइन विस्फोट को लेकर राज्य की समाचार एजेंसी सना के हवाले से कहा कि देश के प्रांतों में बिजली धीरे-धीरे बहाल होनी शुरू हो गई है। 


गौरतलब है कि 2013 में देश के गृहयुद्ध के दौरान विद्रोही गोलाबारी से गैस की पाइपलाइन में विस्फोट हो गया था और पूरे सीरिया की बिजली गुल हो गई थी। बता दें कि, अरब गैस पाइपलाइन प्रणाली मिस्र से जॉर्डन और सीरिया तक फैली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed