फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An explosion at an illegal oil refinery complex in southeast Nigeria killed Many people

नाइजीरिया: दक्षिण-पूर्व इलाके में एक अवैध तेल रिफाइनरी परिसर में विस्फोट, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Sun, 24 Apr 2022 12:29 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया) Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Apr 2022 12:29 AM IST
सार

लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास के इमारतों तक फैल गई है। इमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात आग लगी तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
An explosion at an illegal oil refinery complex in southeast Nigeria killed Many people
अवैध तेल रिफाइनरी परिसर में विस्फोट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी परिसर में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। इमो राज्य के अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी है।

लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास के इमारतों तक फैल गई है।

विज्ञापन


इमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात आग लगी तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। एमेलुम्बा ने कहा कि विस्फोट के कारण, मरने वालों, घायलों और क्षति की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमो स्टेट पुलिस कमांड के प्रवक्ता माइकल अबट्टम ने कहा कि बहुत सारे लोग मारे गए हैं, मरने वाले सभी अवैध संचालक हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इमो राज्य सरकार उस रिफाइनरी के मालिक की भी तलाश कर रही है जहां विस्फोट हुआ है और उसे वांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया है।


बता दें कि नाइजीरिया में अवैध रिफाइनरियां आम हैं जहां व्यवसाय संचालक अक्सर अधिकारियों की नजर से दूर, दूरदराज के क्षेत्रों में रिफाइनरियों की स्थापना करके नियमों और करों से बचते हैं। इस देश में यह प्रथा इतनी व्यापक है कि यह तेल समृद्ध नाइजर डेल्टा क्षेत्र में नाइजीरिया के कच्चे तेल के उत्पादन को भी प्रभावित कर रही है। नाइजीरिया अफ्रीका में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन इसकी बहुत कम रिफाइनरियां हैं। इसके परिणामस्वरूप देश में अधिकांश गैसोलीन और अन्य ईंधन आयात किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed