{"_id":"62a1ca79b0d4a731c927399c","slug":"amir-liaqat-death-pakistani-member-of-parliament-amir-liaqat-died-in-lahore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amir Liaqat Death : पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत, कॉर्डियक अरेस्ट की आशंका, तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Amir Liaqat Death : पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत, कॉर्डियक अरेस्ट की आशंका, तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए थे
Thu, 09 Jun 2022 04:24 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 09 Jun 2022 04:24 PM IST
सार
आशंका जताई जा रही है उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। आमिर हाल ही में अपनी तीसरी शादी करने और फिर तलाक को लेकर चर्चाओं में आए थे
विज्ञापन
पाकिस्तान के चर्चित सांसद आमिर लियाकत की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तानी के 49 वर्षीय सांसद और टीवी होस्ट आमिर लियाकत की कराची में मौत हो गई। पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार चैनल ने उनके नौकर के हवाले से यह खबर दी है। वे कराची स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। आमिर हाल ही में अपनी तीसरी शादी करने और फिर तलाक को लेकर चर्चाओं में आए थे। उन्होंने उम्र में अपने से 31 साल छोटी दानिया शाह से निकाह किया था।
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर लियाकत को उनके घर में अचेत पाया गया था। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लियाकत को बीती रात से बेचैनी हो रही थी लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया था। उनके कर्मचारी जावेद ने बताया कि सुबह आमिर के कमरे से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। जब आमिर ने कोई जवाब नहीं दिया तो कर्मचारी दरवाजा तोड़कर घर में घुसे।
विज्ञापन
आमिर लियाकत की मौत में शुरूआती जांच में कोई साजिश नजर नहीं आ रही है। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनकी मौत के बाद पाकिस्तान की संसद के सत्र को निलंबित कर दिया गया है।
चार महीने में ही टूट गया था निकाह
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से सांसद रहे आमिर लियाकत ने फरवरी 2022 में दानिया से शादी रचाई थी। इनकी शादी ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि दोनों की उम्र में काफी ज्यादा फर्क था। शादी के समय सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी दोनों की शादी को लेकर जमकर चर्चा हुई थी। हालांकि कुछ महीनों के बाद ही यह शादी भी टूट गई थी।
तीसरी पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
तलाक की अर्जी दायर करते हुए दानिया ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दानिया का कहना था कि आमिर जैसा टीवी पर दिखते हैं, ऐसे बिल्कुल भी नहीं हैं। वे शैतान से भी बदतर हैं। एक इंटरव्यू में दानिया ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने मेरे पर काफी जुल्म किए। मुझे एक कमरे में दो-चार दिन के लिए बंद रखता था। खाना भी नहीं देता था।
दानिया ने कहा था, "मैं बच्ची हूं और मेरी इतनी उम्र नहीं है। आमिर ने मुझे जलील करता था। इसने एक बार तो मेरा गला भी दबाया और पिटाई भी की। ऐसा लगता था कि मुझे किसी गुनाह की सजा मिल रही है। आने वाले समय में मुझे या मेरे परिवार को कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार आमिर लियाकत ही होगा।"
एमक्यूएम छोड़ पीटीआई में शामिल हुए थे
आमिर लियाकत मार्च 2018 में पीटीआई में शामिल हुए थे। इसके बाद वे कराची से सांसद चुने गए। हालांकि बाद में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पीटीआई से पहले वह मु्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के बड़े नेता थे लेकिन वे अगस्त 2016 में पार्टी से अलग हो गए। उस समय उन्होंने ऐलान किया था कि वे राजनीति छोड़ रहे हैं। हालांकि 2018 में वे न सिर्फ इमरान खान की पार्टी में शामिल हुए थे बल्कि कराची से सांसद भी चुने गए थे।
मीडिया इंडस्ट्री में किया काम
आमिर लियाकत लंबे समय मीडिया इंडस्ट्री से भी जुड़े रहे। 2001 में उन्होंने जियो टीवी जॉइन किया था। इसके बाद वे बोल न्यूज पर भी नजर आए। लियाकत आखिर बार बोल हाउस कार्यक्रम में नजर आए थे।