{"_id":"674ba9c147a65a860d0d93b5","slug":"amidst-the-war-hamas-released-the-video-of-israeli-american-hostage-demanded-his-release-from-trump-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: जंग के बीच हमास ने जारी किया इस्राइली-अमेरिकी बंधक का वीडियो, ट्रंप से की रिहाई की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: जंग के बीच हमास ने जारी किया इस्राइली-अमेरिकी बंधक का वीडियो, ट्रंप से की रिहाई की मांग
Sun, 01 Dec 2024 05:42 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलेम
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:42 AM IST
सार
फलस्तीनी उग्रवादी समूह हमास ने को एक इस्राइल-अमेरिकी बंधक का वीडियो जारी किया, जिसमें वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उसकी रिहाई की अपील कर रहा था।
विज्ञापन
इस्राइल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू हआ युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इन ढेढ़ साल के समय में दुनिया ने दोनों देशों को बीच कई सारी चिजें देख ली। इसी सिलसिले में एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फलस्तीनी उग्रवादी समूह हमास ने शनिवार को एक इस्राइल-अमेरिकी बंधक का वीडियो जारी किया, जिसमें वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उसकी रिहाई की अपील कर रहा था। बता दें कि बंधक का वीडियो सामने आते ही उसके परिवारों के फोरम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि वे बंधकों की रिहाई के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं, क्योंकि बंधकों की जान खतरे में है।
वीडियो में बंधक की अपील
इस्राइली 20 साल के बंधक एडन अलेक्जेंडर की मां येल ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखकर बहुत दुख महसूस किया, जिसमें उनका बेटा दीवार के सहारे एक अंधेरी जगह पर बैठा था और उसने अपना नाम, परिवार, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ट्रंप से अपील की थी। बता दें कि उनकी मां ने तेल अवीव में एक रैली में कहा हमें उम्मीद है, लेकिन यह भी दिखाता है कि एडन और अन्य बंधकों के लिए यह कितना कठिन है, और वे हमें बचाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
युद्ध खत्म करने की अपील
इसके थ ही उन्होंने इजरायली नेताओं से गाजा में युद्ध खत्म करने और बंधकों को रिहा करने के लिए हमास से समझौता करने का आह्वान किया। नेतन्याहू ने इस वीडियो को "क्रूर मनोवैज्ञानिक युद्ध" बताया और कहा कि इजरायल बंधकों को घर वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। बता दें कि एडन अलेक्जेंडर को 7 अक्टूबर, 2023 को गाजा में हमास द्वारा किए गए हमले के दौरान अपहरण कर लिया गया था। गाजा में अभी भी 101 विदेशी और इजरायली बंधक हैं, जिनमें से लगभग आधे जीवित हैं।
विज्ञापन
य़ुद्ध विराम पर बातचीत तेज
हमास के नेता शनिवार को मिस्र के अधिकारियों से युद्धविराम पर बातचीत करने के लिए काहिरा पहुंचने वाले थे, ताकि बंधकों की रिहाई के बदले फलस्तीनी कैदियों को छोड़ा जा सके। इस प्रयास को वाशिंगटन ने भी समर्थन दिया और कहा कि वे इस लक्ष्य की ओर अपनी कोशिशों को तेज कर रहे हैं।