फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amidst friendship between China-Pakistan it is diplomatically necessary for Taliban to call India an ally

बदलता रुख: तालिबान का भारत को सहयोगी बताना कूटनीतिक रूप से जरूरी, बदले राजनैतिक हालात में भारत की बड़ी कामयाबी

Fri, 10 Jan 2025 04:50 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 10 Jan 2025 04:50 AM IST
सार

पाकिस्तान के साथ तल्ख रिश्तों, ईरान के कमजोर पड़ने, रूस-यूक्रेन जंग और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी समेत विभिन्न कारणों से बदले भू-राजनीतिक परिदृश्य में अफगानिस्तान अपनी भौगोलिक स्थिति के लिहाज से बेहद अहम हो गया है।

विज्ञापन
Amidst friendship between China-Pakistan it is diplomatically necessary for Taliban to call India an ally
विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी। - फोटो : X/@MEAIndia

विस्तार

भारत को अपना सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहयोगी बताने और उसकी सुरक्षा चिंताओं पर ध्यान देने के तालिबान सरकार का बयान कूटनीतिक रूप से बेहद अहम है। खासकर चीन-पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए। अफगानिस्तान के बदले रवैये को भारत की कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। वैसे भी भू-राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के बीच अफगानिस्तान का साथ भारत के लिए अहम हो गया है।

विज्ञापन


भू-राजनीतिक बदलाव में बढ़ी अहमियत
पाकिस्तान के साथ तल्ख रिश्तों, ईरान के कमजोर पड़ने, रूस-यूक्रेन जंग और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी समेत विभिन्न कारणों से बदले भू-राजनीतिक परिदृश्य में अफगानिस्तान अपनी भौगोलिक स्थिति के लिहाज से बेहद अहम हो गया है। ऐसे में भारत के लिए एक ऐसे देश की तरफ गौर करना जरूरी हो जाता है तो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद मायने रखता है। बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं पर अच्छा-खासा निवेश कर रखा है।
विज्ञापन


रूस बढ़ा रहा नजदीकी
पिछले तीन साल यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा रूस आतंक के खिलाफ जंग में अफगानिस्तान को अहम सहयोगी बताकर उसके साथ नजदीकी बढ़ा रहा है। दिसंबर 2024 में रूसी संसद तालिबान को रूस के प्रतिबंधित संगठनों की सूची से बाहर निकालने वाले कानून के पक्ष में मतदान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने प्राकृतिक संसाधनों पर टिका रखी नजर
चीन तालिबान से राजनयिक संबंध बहाल करने के साथ बीआरआई द्वारा अफगानिस्तानी प्राकृतिक संसाधनों पर भी नजर गड़ाए है। नई दिल्ली मानता है कि अमेरिका, यूरोप व भारत के अफगानिस्तान से बाहर होने पर चीन वहां बर्चस्व बढ़ाएगा।


पाकिस्तान की नापाक हरकतें
एक समय पर तालिबान को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ रहा है। भारत और भारतीय हितों के विरुद्ध अफगानिस्तान का इस्तेमाल एक बड़ी चिंता रही है। अब पाकिस्तान की तालिबान से रिश्तों में खटास के बाद वह फिर हरकतें कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed