फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amidst diplomatic row China displaces India as largest tourism market for Maldives

Maldives: भारत से रिश्तों में तल्खी के बीच मालदीव का रुख कर रहे चीनी पर्यटक, इस साल चीन बना नंबर वन

Tue, 06 Feb 2024 01:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 01:00 AM IST
सार

मालदीव के पर्यटन मंत्रालय ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए जिसके अनुसार, चार फरवरी तक, चीन से 23,972 पर्यटकों का आंकड़ा सामने आया है। साथ ही 2024 तक नंबर एक स्थान भी प्राप्त कर लिया है। इससे पहले चीन 2023 में तीसरे नंबर पर था।

विज्ञापन
Amidst diplomatic row China displaces India as largest tourism market for Maldives
मालदीव और चीन - फोटो : Social Media

विस्तार

मालदीव और भारत के बीच राजनायिक विवाद जारी है। वहीं दूसरी ओर द्वीप राष्ट्र में अगर पर्यटकों की बात करें तो यहां भारत के मुकाबले चीनी भारतीयों से आगे निकल चुके हैं। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए जिसके अनुसार, चार फरवरी तक, चीन से 23,972 पर्यटकों का आंकड़ा सामने आया है। साथ ही 2024 तक नंबर एक स्थान भी प्राप्त कर लिया है। इससे पहले चीन 2023 में तीसरे नंबर पर था।

विज्ञापन


भारत पांचवे स्थान पर
वहीं, भारत की बात की जाए तो 2023 में इसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। रविवार को यहां पर्यटकों की संख्या 16,536 नोट की गई। यानी कि भारत  5वें स्थान पर रहा। गौरतलब है कि मोदी के खिलाफ टिप्पणी वायरल होने के तुरंत बाद, मशहूर हस्तियों सहित सैकड़ों सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने मालदीव में पर्यटन का बहिष्कार किया था। साथ ही घरेलू स्थलों का पता लगाने के आह्वान के साथ विरोध भी जताया। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और यहां तक कि कुछ ट्रैवल कंपनियों ने दावा किया कि राजनयिक विवाद के बाद भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा 17 नवंबर को मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद, व्यापक रूप से चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत से 15 मार्च तक अपने देश से 88 सैन्य कर्मियों को वापस लेने का अनुरोध किया, उन्होंने कहा कि मालदीव के लोगों ने उन्हें नई दिल्ली से यह अनुरोध करने के लिए मजबूत जनादेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed