फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   amid unrest dozens of students in Paris were made to kneel with their hands by police

पेरिस से 50 किलोमीटर दूर पुलिस ने 50 छात्रों को बनाया बंधक, वीडियो वायरल

Sat, 08 Dec 2018 11:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
amid unrest dozens of students in Paris were made to kneel with their hands by police
इमैनुएल मैक्रों

पेरिस से 50 किलोमीटर दूर मोंटे-ला-जोली में पुलिस द्वारा छात्रों का उत्पीड़न करने की बात सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने छात्रों को बंधक बनाकर रखा है। उनके हाथों में रस्सियां बंधी हुई हैं और उनका मुंह दीवार की तरफ है। पुलिस हाथों में डंडे लेकर उनकी निगरानी कर रही है। इस वीडियो की वजह से पूरी दुनिया में फ्रांस सरकार की आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


शनिवार को वीकेंड होने के चलते एक बार फिर से प्रदर्शन होने की आंशका है। इसी वजह से 89 हजार सैनिकों को तैनात किया गया है। आपातकाल के 75 हजार जवान मोर्चे पर हैं। केवल पेरिस में ही 8 हजार जवानों की तैनाती की गई है। सरकार का कहना है कि 10 हजार से ज्यादा येलो वेस्ट प्रदर्शनकारी हैं। पिछले दिनों तीन लाख से ज्यादा येलो वेस्ट (पीली जैकेट पहनकर) लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि फ्रांस में गृहयुद्ध जैसे हालात इसलिए बने हैं क्योंकि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यकाल के 16 महीने बाद भी वादे अधूरे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वह देश में आर्थिक वृद्धि और राजनीतिक बदलाव लेकर आएंगे। समाज के पिछड़े और निचले तबके के लोगों को विकास में सहभागी बनाया जाएगा। वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के लोगों ने मैक्रों पर भरोसा किया था। इसी वजह से वह राष्ट्रपति बने लेकिन 16 महीने बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। उल्टा उन्होंने टैक्स बढ़ाकर लोगों को नाराज कर दिया। पेट्रोल उत्पाद मंहगे होने से मंहगाई बढ़ गई। जिसकी वजह से गुस्साए लोग सड़क पर निकल रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार का झुकाव कुलीन वर्ग की तरफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed