फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid rising geopolitical tensions China rolls out new wartime recruitment rules

China: तनाव के बीच चीन ने नया युद्धकालीन भर्ती नियम किया लागू, विश्लेषक ने बताया ताइवान पर युद्ध की तैयारी

Thu, 13 Apr 2023 05:28 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Apr 2023 05:28 PM IST
सार

एक संक्षिप्त रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 खंडों में 74 आर्टिकल्स के साथ नया नियम अधिक उच्च क्षमता वाले सैनिकों की भर्ती, भर्ती प्रक्रियाओं को मानकीकृत और अनुकूलित करने और सिस्टम की दक्षता में सुधार करने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
Amid rising geopolitical tensions China rolls out new wartime recruitment rules
शी जिनपिंग और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन ने युद्धकाल में सैन्य भर्ती के लिए संशोधित नियमों का एक नया 'सेट' जारी किया है, जिसमें पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता देना, अधिक क्षमता वाले सैनिकों को नियुक्त करना और अनिवार्य सैन्य सेवा का मानकीकरण करना आदि शामिल हैं। एक विश्लेषक ने कहा कि चीन के इस कदम को ताइवान के साथ युद्ध की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को बताया कि सैन्य भर्ती से जुड़े संशोधित नियमों को स्टेट काउंसिल और केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) ने जारी किया है। सीएमसी चीन की सेना का शीर्ष निकाय है, जिसके अध्यक्ष राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। सीएमसी का लक्ष्य राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए संस्थागत गारंटी मुहैया करना और मजबूत सशस्त्र बलों का निर्माण करना है।
विज्ञापन


अगले महीने से लागू होंगे नए नियम
एक संक्षिप्त रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 अध्यायों में 74 अनुच्छेद वाले नए नियमों में अधिक क्षमता वाले सैनिकों की भर्ती पर जोर देना, अनिवार्य सैन्य भर्ती प्रक्रियाओं को मानकीकृत और अनुकूलित करना और सैन्य भर्ती प्रणाली की क्षमता को बढ़ाना है। नए नियम अगले महीने से लागू हो जाएंगे। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने बताया, नियमों में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में युद्ध की तैयारी को ध्यान में रखा जाए और अधिक क्षमता वाले रंगरुटों को शामिल कर सेना की क्षमता बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने पहली बार बनाया इस तरह का नियम
यह पहली बार है जब युद्धकालीन भर्ती को लेकर एक अलग अध्याय को नियमों में शामिल किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें उनकी मूल इकाइयों या समान पदों पर नियुक्त किये जाने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण चीन सागर सहित कई मोर्चों पर और विशेष रूप से ताइवान जलडमरुमध्य में चीन के भू-राजनीतिक तनावों का सामना करने के मद्देनजर नए नियम जारी किए गए हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने स्व-शासित द्वीप ताइवान को घेरने की अपनी क्षमता को परखने के लिए इस स्वशासित द्वीप के पास हाल में एक नया सैन्य अभ्यास किया है।

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी से मुलाकात करने के बाद सोमवार को यह तीन दिवसीय अभ्यास समाप्त हुआ।चीन ताइवान को एक अलग हुए प्रांत के रूप में देखता है। बीजिंग ने स्व-शासित द्वीप को मुख्य भूमि के साथ फिर से जोड़ने के लिए सेना के संभावित उपयोग से इंकार नहीं किया है। चीन का मानना है कि विदेशी सरकारों और ताइवान के बीच कोई भी आधिकारिक संवाद द्वीप पर बीजिंग की संप्रभुता के दावे का उल्लंघन है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को पीएलए के दक्षिणी सैन्य कमान के दौरे के दौरान सेना के प्रशिक्षण को मजबूत करने और सभी मोर्चों पर सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के स्तर को बढ़ावा देने के उपायों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने सेना से दृढ़ता से चीन की संप्रभुता और समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा करने और ताइवान और दक्षिण चीन सागर पर बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी क्षेत्रों की समग्र स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करने को कहा।


साउथ चाइना मॉनिंग पोस्ट की खबर के अनुसार, जिन नागरिकों को युद्धकाल के दौरान भर्ती का नोटिस मिला है उन्हें अपना नाम दर्ज कराने के लिए समय पर निर्दिष्ट स्थान पर अवश्य जाना होगा, अन्यथा उन्हें दंड का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संशोधन बढ़ते भू-राजनीतिक दबाव के मद्देनजर युद्धकालीन व्यवस्था को बेहतर समर्थन देने के लिए अपनी कानूनी प्रणाली को समायोजित करने और सुधारने के लिए बीजिंग द्वारा लगातार प्रयासों का हिस्सा है, जबकि ताइवान जलडमरूमध्य में अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed