फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American youth who went to save women was attacked with a knife the accused absconded News In Hindi

Germany Knife Attack: महिलाओं को बचाने गया अमेरिकी युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस ने एक को धर दबोचा

Mon, 25 Aug 2025 06:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 06:40 AM IST
सार

जर्मनी के ड्रेसडेन में एक 21 वर्षीय अमेरिकी युवक पर उस वक्त चाकू से हमला किया गया, जब वह ट्रेन में दो महिलाओं को छेड़ रहे युवकों को रोक रहा था। हमला करने वाले दो में से एक, 21 वर्षीय सीरियाई युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। घायल युवक की पहचान सोशल मीडिया पर जॉन रुडैट के रूप में हो रही है।

विज्ञापन
American youth who went to save women was attacked with a knife the accused absconded News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जर्मनी के ड्रेसडेन शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 21 वर्षीय अमेरिकी युवक को उस समय चाकू से हमला किया गया, जब वह ट्रेन में दो महिलाओं को परेशान कर रहे दो लोगों को रोकने की कोशिश कर रहा था। यह घटना 24 अगस्त को हुई, जिसकी पुष्टि जर्मन पुलिस ने की है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये घटना तब की है जब अमेरिकी युवक ने देखा कि दो लोग महिला यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। इसके बाद उसने हस्तक्षेप किया, तो उन दोनों में से एक ने चाकू से उसके चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया है, जो 21 साल का सीरियाई नागरिक है। दूसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और वह फरार है।

विज्ञापन


अमेरिकी युवक की पहचान
हालांकि अधिकारियों ने अभी तक घायल युवक का नाम आधिकारिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और एक पत्रकार के पोस्ट के अनुसार, युवक का नाम जॉन रुडैट है। रुडैट ने खुद भी एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्हें 'हीरो' कहा गया था। उन्होंने सभी का धन्यवद भी किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: दक्षिण कैरोलिना विश्वविद्यालय के कोलंबिया परिसर में घुसा शूटर, अलर्ट; आसपास भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कौन हैं जॉन रुडैट?
वहीं अब बात हमले में घायल युवक की करें तो जॉन रुडैट एक पैरामेडिक (एम्बुलेंस स्वास्थ्यकर्मी) और मॉडल हैं। उनका संबंध अल्बानी, न्यूयॉर्क (अमेरिका) से है। वह टेलर केल्सॉ मैनेजमेंट नामक मॉडलिंग एजेंसी से जुड़े हुए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में जर्मनी आकर ड्रेसडेन में एक साल अपने जर्मन पिता के साथ बिताया था।

इस दौरान उन्होंने पूर्वी जर्मनी में एमएमए फाइट्स लड़ीं औरड्रेसडेन सिटी फायर ब्रिगेड के साथ भी काम किया। वह 10 साल से जुडो, तलवारबाजी, और 5 साल तक बुशिडो की ट्रेनिंग भी कर चुके हैं। साथ ही वह कलाकार भी हैं और दुनिया भर के शैमनों के लिए नकाब बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Bank Loan: बिना ITR भी मिल सकता है लोन, वैकल्पिक दस्तावेज और अच्छा क्रेडिट स्कोर बनेंगे सहारा

क्या कहा पुलिस ने?
पुलिस प्रवक्ता थॉमस गीथनर ने बताया कि रुडैट को चेहरे पर कई जगह चोट आई है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में अब राजनीति परितिक्रिया की करें तो इस घटना को लेकर यूरोपीय संसद के सदस्य और जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी एएफआआईडी के नेता पेत्र बिस्त्रोन ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि बेस्ट जर्मनी एवर अब अमेरिकी नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है। यह घटना जर्मनी में सार्वजनिक सुरक्षा और प्रवासी संकट पर फिर से बहस को हवा दे सकती है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed