फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American University in Iraq Attacked Amid Rising Iran-US-Israel Tensions

पश्चिम एशिया में तनाव: इराक में अमेरिकन यूनिवर्सिटी पर हमला; तेल-ऊर्जा के बाद शिक्षा संस्थान जंग का नया मोर्चा

Tue, 31 Mar 2026 08:58 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: Shivam Garg Updated Tue, 31 Mar 2026 08:58 AM IST
सार

इराक के सुलैमानिया स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी पर हमले की खबर सामने आई है। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच शिक्षा संस्थानों पर हमले चिंता बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
American University in Iraq Attacked Amid Rising Iran-US-Israel Tensions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रेस टीवी के अनुसार, इराक के सुलेमानिया में स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ इराक, सुलेमानी पर मंगलवार सुबह हमला किया गया। हालांकि, इस घटना पर अब तक यूनाइटेड स्टेट्स और इस्राइल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने आरोप लगाया है कि उसकी यूनिवर्सिटियों और वैज्ञानिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


ईरानी संस्थानों पर हमलों का आरोप
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग के मुताबिक, ईरान के विज्ञान और स्वास्थ्य मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर अमेरिका और इज़राइल की कड़ी आलोचना की है। बयान में कहा गया कि मार्च 2026 से कई विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों पर हमले हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- इस्राइल में टले चुनाव: नेतन्याहू सरकार ने पास किया रिकॉर्ड बजट, क्या रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा आवंटन? जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिराज यूनिवर्सिटी की फार्मेसी फैकल्टी, इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी और उर्मिया यूनिवर्सिटी का साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क शामिल हैं। इन हमलों में शिक्षा और रिसर्च ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, साथ ही कई शिक्षकों और शोधकर्ताओं की जान भी गई है।


ईरान का आरोप- ‘वैज्ञानिक ढांचे को खत्म करने की साजिश’
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बघई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की वैज्ञानिक नींव और सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करना है।

IRGC की चेतावनी
इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने 29 मार्च को अमेरिका को अल्टीमेटम जारी किया था। इसमें मांग की गई थी कि ईरान की यूनिवर्सिटियों पर हुए हमलों की निंदा की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पश्चिम एशिया में अमेरिकी यूनिवर्सिटियों को निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed