फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American singer R Kelly requests to be released from federal prison in Chicago over concerns of coronavirus

अमेरिकी गायक आर केली ने कोरोना वायरस के चलते मांगी रिहाई, खुद को बताया संक्रमण का खतरा

Wed, 01 Apr 2020 09:55 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 01 Apr 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
American singer R Kelly requests to be released from federal prison in Chicago over concerns of coronavirus
अमेरिकी गायक आर केली (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अमेरिकी गायक आर केली ने शिकागो की संघीय जेल से दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी की चिंताओं को देखते हुए खुद को रिहा करने का अनुरोध किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 53 साल के गायक ने खुद को वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की हाई रिस्क कैटेगरी (उच्च जोखिम वर्ग) में रखा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को शिकागो में अमेरिकी जिला न्यायालय में केली के वकीलों ने याचिका दायर करके रिहाई की मांग की है। आगे दावा किया गया कि मेट्रोपॉलिटन सुधार केंद्र में सैनिटाइजर और साबुन सीमित हैं। जहां दो दोषियों को एक जेल में साथ रखा गया है जिसके कारण सामाजिक दूरी एक चुनौती बन जाती है।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है, 'एमसीसी के प्रवेश स्तर के फर्श पर आगंतुक के बाथरूम में अक्सर कोई साबुन या पेपर टॉवेल उपलब्ध नहीं होते हैं। जिससे लोगों को इसके अंदर प्रवेश करने से पहले अपने हाथों को पर्याप्त रूप से साफ करने में मुश्किल होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक कई यौन अपराध के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद बंद है और इस दौरान वह जमानत के अधिकारी नहीं हैं। हालांकि उनके वकीलों ने कहा, न्यायालयों ने लंबे समय से इस बात को माना है कि अभियुक्त को जीवित रखने से बड़ी कोई आवश्यकता नहीं है, चाहे उसपर कैसा भी आरोप क्यों न हो। बेशक शिकागो की अदालत ने गायक की याचिका पर कोई निर्णय नहीं दिया है लेकिन न्यूयॉर्क स्थित अभियोजकों ने आग्रह किया है कि केली जेल में रहे।


वहीं वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका में एक दिन में 24,000 नए मामले सामने आए हैं और मृत्यु दर बढ़कर 3,867 हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों को अगले दो हफ्तों के लिए चेतावनी दी है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैं चाहता हूं कि सभी अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहें। हमारे लिए अगले दो हफ्तों काफी मुश्किल भरे हैं और उम्मीद है कि जैसा विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं और जैसा कि हम सभी काफी कुछ अध्ययन करने के बाद अनुमान लगा रहे हैं हमें इसके बाद कुछ राहत जरूर मिलेगी। लेकिन अगले दो हफ्ते बहुत दर्दपूर्ण होने वाले हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed