फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American prosecutors demanded strict punishment from court of former trump lawyer

अमेरिकी अभियोजकों ने अदालत से की ट्रंप के पूर्व वकील के लिए सख्त सजा की मांग

Sat, 08 Dec 2018 01:25 PM IST
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क Updated Sat, 08 Dec 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
American prosecutors demanded strict punishment from court of former trump lawyer

अमेरिकी अभियोजकों ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क की अदालत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन के लिये ‘‘सख्त’’ सजा की मांग करते हुए अदालत से उन्हें जेल की लंबी सजा सुनाने का अनुरोध किया। अभियोजकों ने कोहेन के उस अनुरोध को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने के आधार पर उनकी सजा में नरमी बरती जाए ।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के यूएस अटॉर्नी रॉबर्ट खुजामी ने अदालत को दिये बयान में कहा, ‘‘कोहेन एक वकील और कारोबारी हैं। उन्होंने कई वर्ष में चार अलग-अलग संघीय अपराधों को अंजाम दिया है। इन अपराधों को उन्होंने अपने व्यक्तिगत लोभ में आकर अंजाम दिया और बार-बार अपने पद तथा ताकत का इस्तेमाल किया और लोगों को प्रभावित किया।’’ खुजामी ने कोहेन के लिये 51 से 63 महीने की अवधि की सजा की मांग की। कोहेन एक वरिष्ठ र्कायकारी और ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में ट्रंप के बिचौलिये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed