{"_id":"5fa0fad6231b1047645aa11e","slug":"american-presidential-election-headed-to-a-tight-finish-says-polls-donald-trump-and-joe-biden","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और बिडेन के बीच जीत का अंतर कम, ताजा पोल में दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और बिडेन के बीच जीत का अंतर कम, ताजा पोल में दावा
Tue, 03 Nov 2020 12:08 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump and Joe Biden
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इन दोनों के बीच का जीत का अंतर कम हुआ है। सोमवार को चुनाव की शाम के दौरान ताजा पोल ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
मुख्य चुनावी राज्यों में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप से 2.9 फीसदी अंकों की बढ़त पर हैं, जो रियल क्लियर पॉलिटिक्स के अनुसार त्रुटि के मार्जिन के तहत आता है और यह औसतन प्रमुख जनमत सर्वेक्षणों को बनाए रखता है। हाल की दिनों में बिडेन की बढ़त में धीमापन आया है, क्योंकि ट्रंप और उनके परिवार ने बैटलग्राउंड्स राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं।
विज्ञापन
इनमें 15 रैलियां राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा की गई हैं। चुनाव से तीन दिन पहले तक उपराष्ट्रपति माइक पेंस समेत ट्रंप परिवार ने कुल 40 रैलियां की हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में बिडेन, कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी काफी जनसभाएं की हैं।
विज्ञापन
चुनाव की शाम बिडेन ओहिया में, ओबामा फ्लोरिडा तो कमला हैरिस पेंसिल्वेनिया में थीं। वहीं ट्रंप ने उत्तर कैरोलिना, फ्लोरिडा, विंसकॉन्सिन, पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में चुनावी रैलियां कीं। राष्ट्रीय तौर पर देखें तो रियल क्लियर पॉलिटिक्स के मुताबिक जो बिडेन के खिलाफ 6.5 फीसदी अंक पीछे चल रहे थे।
कुछ दिन पहले बिडेन आठ अंकों से आगे थे। हालांकि ट्रंप के समर्थकों का कहना है कि इस बार भी ट्रंप बहुमत के साथ जीतेंगे और दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे। FiveThirtyEight.Com के नेट सिल्वर का कहना है कि ट्रंप के चुनाव जीतने की संभावना दस फीसदी है, हालांकि उसका अनुमान 2016 में गलत हो गया था।
नेट सिल्वर ने कहा कि अगर बिडेन ने दो से तीन फीसदी पॉपुलर वोट जीत लिए, तब इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए जीत पक्की हो सकती है, लेकिन अगर बिडेन को दो अंकों से भी कम पॉपुलर वोट मिले तो साफ तौर पर ट्रंप एक बार फिर जीत जाएंगे।