Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American President's health will be examined, information about Trump's health will be revealed for first time

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की होगी जांच, पहली बार ट्रंप की सेहत की जानकारी आएगी सामने

Fri, 11 Apr 2025 11:05 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Fri, 11 Apr 2025 11:05 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के सेहत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अब ट्रंप के स्वास्थ्य की जांच हो रही है तो राष्ट्रपति के सेहत की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
American President's health will be examined, information about Trump's health will be revealed for first time
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य की शुक्रवार को जांच होगी। ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के सेहत की जानकारी सामने आएगी। वार्षिक स्वास्थ्य जांच से पहले ट्रंप ने कहा कि मैंने पहले कभी इतना बेहतर महसूस नहीं किया, लेकिन फिर भी ये चीजें जरूर की जानी चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के सेहत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अब उनकी पारंपरिक स्वास्थ्य जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट से कुछ जानकारी मिलने की संभावना है। अफसरों ने बताया कि ट्रंप के स्वास्थ्य की जांच वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'मुंबई हमले के आतंकियों को निशान-ए-हैदर दिलाना चाहता था राणा', अमेरिकी न्याय विभाग का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले टेक्सास के प्रतिनिधि रोनी जैक्सन ने मजाक में कहा था कि अगर ट्रंप स्वस्थ आहार लें तो 200 साल तक जीवित रह सकते हैं। पिछले साल अगस्त में ट्रंप ने कहा था कि वह बहुत खुशी से अपने मेडिकल रिकॉर्ड जारी करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।


2021 में जब ट्रंप का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था तो सामने आया था कि उनका स्वास्थ्य बेहतर था। सारे परीक्षण सामान्य थे। मगर ट्रंप ने अपना वजन कम कर लिया था। 2020 में कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद ट्रंप का वाल्टर रीड में इलाज किया गया था। तब ट्रंप के चिकित्सक ने उनकी स्थिति बेहतर बताई थी। उनके ठीक होने के बाद पता लगा कि ट्रंप जितना बता रहे थे, उससे कहीं ज्यादा बीमार थे।

ये भी पढ़ें: ईरानी पेट्रोल के अवैध परिवहन पर अमेरिका सख्त, भारतीय नागरिक और चार कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

अब एक बार फिर उनके स्वास्थ्य जांच होने के बाद उनकी सेहत को लेकर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि उनकी जांच रिपोर्ट में सेहत को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed