ट्रंप के स्थायी निवास का पता बदला, बोले- न्यूयॉर्क में 'कर' देने के बाद भी अच्छा व्यवहार नहीं हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना स्थायी निवास बदलने जा रहे हैं। इसका उन्होंने एलान भी कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट करके कहा कि न्यूयॉर्क की जगह अब फ्लोरिडा उनके परिवार का स्थायी निवास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क के लोगों ने उन्हें प्यार दिया, लेकिन राज्य के नेताओं ने उनके साथ हर साल करोड़ों डॉलर का कर चुकाने बाद भी गलत व्यवहार किया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा कि फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित 1600, पेंसिलवेनिया एवेन्यू अब उनके परिवार का स्थायी निवास होगा। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प वॉशिंगटन के व्हाइट हाउस में रह रहे हैं।
....New York, and always will, but unfortunately, despite the fact that I pay millions of dollars in city, state and local taxes each year, I have been treated very badly by the political leaders of both the city and state. Few have been treated worse. I hated having to make....
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 1, 2019
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्थायी निवास न्यूयॉर्क में स्थित ट्रंप टॉवर था। हालांकि अपने इस स्थायी निवास को छोड़ने को लेकर उन्होंने अपने मन की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मैं यह फैसला नहीं लेना चाहता था, एक राष्ट्रपति के तौर पर मैं हमेशा न्यूयॉर्क की मदद के लिए खड़ा रहूंगा, मेरे दिल में हमेशा न्यूयॉर्क के लिए विशेष जगह रहेगी।
ट्रंप के इस ट्वीट के बाद न्यूयॉर्क के गवर्नर ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अच्छा, छुटकारा मिला। ऐसा नहीं था कि डोनाल्ड ट्रंप ही यहां पर टैक्स देते थे।