फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American President Donald Trump said that without them king Saudi won't run even for two weeks

ट्रंप की धमकी, अमेरिका के बिना दो सप्ताह भी नहीं टिक पाएंगे सऊदी किंग

Thu, 04 Oct 2018 05:39 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
American President Donald Trump said that without them king Saudi won't run even for two weeks
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी मित्र देश सऊदी अरब के खिलाफ बेहद ही अटपटी टिप्पणी की है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना की मदद के बिना किंग सलमान अपनी कुर्सी पर दो हफ्ते भी नहीं टिक पाएंगे। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वह खुद ये चेतावनी किंग सलमान को दे चुके हैं।
विज्ञापन


मिसीसिपी में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘हम सऊदी अरब की रक्षा करते हैं, वो अमीर हैं, मुझे किंग सलमान पसंद हैं। मैंने उनसे कहा- किंग सलमान, हम आपको सुरक्षा दे रहे हैं, लेकिन आप दो हफ्ते में ही सत्ता खो सकते हैं। आपको अपनी सेना के लिए खुद पैसे खर्च करने होंगे।’ हालांकि ट्रंप ने ये नहीं बताया कि उन्होंने ये बात सऊदी अरब के प्रमुख से कब कही। 
विज्ञापन


ट्रंप ने भले ही सऊदी अरब के खिलाफ ऐसी तीखी टिप्पणी की हो, लेकिन यही देश ईरान के खिलाफ इस्तेमाल के लिए ट्रंप की सूची में सबसे ऊपर है। करीबी होने के कारण ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी सबसे पहली विदेश यात्रा सऊदी अरब की ही की थी। सऊदी की सरकारी न्यूज एजेंसी एसपीए के मुताबिक अभी हाल ही में शनिवार को ही ट्रंप ने किंग सलमान को फोन कर तेल बाजार की स्थिरता और वैश्विक आर्थिक विकास पर बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल की ऊंची कीमतों पर ओपेक की आलोचना करते रहे हैं ट्रंप
बता दें कि सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक है और तेल निर्यातक संगठन ओपेक के सदस्य देशों में सबसे ऊंचा स्थान रखता है। जबकि ट्रंप ओपेक के ऊंची कीमतों पर तेल बेचने की आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में खत्म हुई संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप ने कहा था कि ओपेक के सदस्य देश बाकी देशों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम इनमें से कई देशों की रक्षा करते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं मिलता। ये देश हमें ऊंची कीमतों पर तेल बेचते हैं। हम चाहते हैं कि वो कीमतें कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed