{"_id":"5c7f0876bdec2213f01bcd8b","slug":"american-parliament-ready-to-dismiss-trump-s-emergency-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की आपातकाल घोषणा खारिज करने को तैयार अमेरिकी संसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की आपातकाल घोषणा खारिज करने को तैयार अमेरिकी संसद
Wed, 06 Mar 2019 05:08 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
रिपब्लिकन नीत अमेरिकी सीनेट मेक्सिको सीमा दीवार निर्माण के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित राष्ट्रीय आपातकाल को नामंजूर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बहुमत के नेता मिच मैककोनेल ने कहा है कि सीनेट के इस फैसले के चलते राष्ट्रपति को पहली बार वीटो शक्ति का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ेगा। डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नामंजूरी के कथित प्रस्ताव को पारित कर सीनेट के पास भेज दिया है, सीनेट में आगामी हफ्तों में इस पर मतदान हो सकता है।
विज्ञापन
सीनेट के रिपब्लिकन्स के पास 47 के मुकाबले 53 मत हैं लेकिन इनमें से चार ने अब घोषणा की है कि वे ट्रंप को रोकने के लिए डेमोक्रेट्स के साथ वोट करेंगे। ट्रंप अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर एक दीवार निर्माण करना चाहते हैं। इसके मद्देनजर निधि प्राप्त करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लिए बिना ही इस कदम पर आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस दीवार के निर्माण से अवैध आव्रजन एवं मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन