World: अमेरिकी संस्था का दावा- पाकिस्तान में परमाणु हथियार भारत से ज्यादा सुरक्षित, पढ़ें विश्व की अहम खबर
स्वीडिश थिंक टैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में अब भी 12,512 परमाणु हथियार हैं। इनमें से 9,576 ऐसे हैं, जो हमले के लिए तैयार हैं। चीन ने हथियारों का जखीरा सबसे तेजी से बढ़ाया है। इसके अलावा दुनिया के 90% एटमी हथियार रूस, अमेरिका के पास हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी संस्था न्यूक्लियर थ्रेट इनिशिएटिव का दावा है कि पाकिस्तान में एटमी हथियार भारत के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं। संगठन ने सालाना रैंकिंग जारी करते हुए कहा, बीते एक दशक में पहली बार दुनिया में परमाणु सुरक्षा का जोखिम बढ़ा है। परमाणु सामग्री व हथियारों की चोरी के खिलाफ सुरक्षा के लिहाज से जारी की गई सूची में ऑस्ट्रेलिया को शीर्ष पर रखा गया है। इस सूची में अमेरिका 11वें, चीन 12वें पाकिस्तान 19 वें और भारत 20वें स्थान पर है। सूची में सबसे आखिर में 22वें स्थान पर उत्तर कोरिया को रखा गया है।
दुनिया में 12 हजार से ज्यादा, परमाणु हथियार
स्वीडिश थिंक टैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में अब भी 12,512 परमाणु हथियार हैं। इनमें से 9,576 ऐसे हैं, जो हमले के लिए तैयार हैं। चीन ने हथियारों का जखीरा सबसे तेजी से बढ़ाया है। इसके अलावा दुनिया के 90% एटमी हथियार रूस, अमेरिका के पास हैं। रूस के पास 4,489 न्यूक्लियर वारहेड हैं।
भारतवंशी से नस्ली भेदभाव की अब जांच करेगी सिंगापुर पुलिस
देश के कानून-गृहमंत्री के. शनमुगम ने भारतीय मूल के एक पुलिस अफसर उवरजा गोपाल (36) द्वारा मौत से ठीक पहले नस्ली भेदभाव और कार्यस्थल पर प्रताड़ित किए जाने के लगाए गए आरोपों की जांच का निर्देश दिया है। गोपाल को यिशुन आवासीय परिसर में एक इमारत के नीचे बेसुध पाया गया। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वे मृत घोषित किए गए। मंत्री शनमुगम ने गोपाल के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।
ताइवान के हमला-रोधी अभ्यास की तैयारी, चीन भेज रहा जंगी विमान
ताइवान रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि चीन ने उनके द्वीप की तरफ लड़ाकू जेट और बमवर्षकों समेत दर्जनों विमान भेजे हैं। जबकि चीनी हमलों के खिलाफ खुद के बचाव में ताइवान सैन्याभ्यास की लोकतांत्रिक योजना अपना रहा है। ताइवान अगले सप्ताह अपना वार्षिक हान कुआंग अभ्यास आयोजित करने वाला है। वह हवाई हमले की स्थिति में अभ्यास चाहता है। यहां चीन ने 37 विमान और सात नौसेना जहाज तैनात किए हैं।
चीन की आर्थिक वृद्धि तय करेगी तेल की मांग का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी प्रमुख फातिह बरोल ने कहा कि एजेंसी वैश्विक स्तर पर तेल की मांग में वृद्धि का अनुमान देशों की आर्थिक विकास की संभावनाओं के आधार पर संशोधित करेगी। बरोल ने कहा कि मांग पूर्वानुमान में संशोधन दूसरी छमाही में कई देशों की वृद्धि, खासकर चीन की विकास संभावनाओं पर निर्भर है।