{"_id":"5fbcc90a72e2dd42917d757a","slug":"american-most-diverse-cabinet-led-by-joe-biden-for-the-first-time-women-will-take-over-key-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन के नेतृत्व में होगी अमेरिकी की सबसे विवधता भरी कैबिनेट, पहली बार महिलाएं संभालेंगी प्रमुख पद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाइडन के नेतृत्व में होगी अमेरिकी की सबसे विवधता भरी कैबिनेट, पहली बार महिलाएं संभालेंगी प्रमुख पद
Tue, 24 Nov 2020 02:21 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
जो बिडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार सत्ता परिवर्तन की बात स्वीकार कर ली है। इस तरह राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले जो बाइडन अपनी कैबिनेट में जगह देने के लिए लोगों का चुनाव करने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका के इतिहास में यह कैबिनेट सबसे विविध और लिंग-संतुलित होने वाली है।
विज्ञापन
कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनाने के लिए नाम प्रस्तावित करने वाले बाइडन कम से कम आधा दर्जन महिलाओं को मुख्य पदों पर नियुक्त करने का विचार कर रहे हैं। इसमें जेनेट येलिन को राजकोषीय सचिव और एवरिल हैन्स को नेशनल इंटेलिजेंस का निदेशक बनाया जा सकता है। इसके अलावा, रक्षा सचिव बनने के लिए मिशेल फ्लोरनी को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
यह पहली बार होगा जब महिलाएं इन विभागों का जिम्मा संभालेंगी। पेंटागन में अभी तक 27 पुरुषों ने रक्षा सचिव का पद संभाला हैं। वहीं, राजकोषीय विभाग में सचिव का पद अभी तक 77 पुरुषों ने संभाला है। इन दोनों विभागों का जिम्मा अभी तक किसी महिला को नहीं सौंपा गया है, लेकिन इस बार इतिहास बदल सकता है।
विज्ञापन
वहीं, 9/11 हमले के बाद अमेरिका में नेशनल इंटेलिजेंस की स्थापना की गई। अब तक इस विभाग का नेतृत्व हमेशा पुरुषों ने ही किया है, लेकिन इस बार यहां पर इतिहास बदलने वाला है। इससे अलावा, बाइडन एक अफ्रीकी-अमेरिकी राजनयिक, लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित करने के लिए भी तैयार हैं।
वहीं, अलेजांद्रो मयोरकास होमलैंड सुरक्षा विभाग का नेतृत्व करने वाले पहली लातिनी मूल की महिला होंगी। इन नियुक्तियों को संयुक्त राज्य अमेरिका की बढ़ती विविधता और बदलती जनसांख्यिकी को पहचानने के रूप में देखा जा रहा है।