फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American journalist Danny Fenster sentenced to 11 years in prison in Myanmar

फैसला: अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को म्यांमार में 11 साल जेल की सजा

Sat, 13 Nov 2021 02:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बैंकॉक।
एजेंसी, बैंकॉक। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 02:22 AM IST
सार

अमेरिकी पत्रकार डैनी फेस्टर की तरह देश में कई पत्रकारों को इस साल फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
American journalist Danny Fenster sentenced to 11 years in prison in Myanmar
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

म्यांमार की एक सैन्य अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को 11 साल जेल की सजा सुनाई है। फेनस्टर को आव्रजन कानून तोड़ने और सेना के खिलाफ असंतोष को प्रोत्साहित करने का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


इसी हफ्ते उन पर देशद्रोह और आतंकवाद के दो अतिरिक्त अभियोग भी लगाए गए हैं। इन नए मामलों में अधिकतम सजा आजीवन कारावास है। नए आरोपों पर फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन न्यूज पोर्टल फ्रंटियर म्यांमार के प्रबंध संपादक फेनस्टर को मई में यंगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था। उनके वकील थान जा आंग ने बताया कि डैनी फेनस्टर को झूठी व भड़काऊ जानकारी फैलाने के मामले में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि उन्हें प्रत्येक आरोप पर अधिकतम अवधि की सजा सुनाई गई। फेस्टर की तरह देश में कई पत्रकारों को इस साल फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद हिरासत में लिया गया है।


फ्रंटियर के मुताबिक इससे पहले वे स्वतंत्र समाचार साइट म्यांमार नाउ में काम करते थे और ये आरोप उस दौरान के काम पर ही लगाए गए थे। डैनी ने जुलाई 2020 में म्यांमार नाउ से इस्तीफा दे दिया था और अगले ही माह उन्होंने फ्रंटियर में नौकरी ज्वाइन कर ली थी। फ्रंटियर ने कहा कि वे नौ माह से हमारे साथ काम क र रहे थे और उन्हें इस अभियोग में दोषी ठहराना निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed