फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American citizens of Indian origin are flagging the country politics: Community MP 

'अमेरिका की राजनीति में झंडे गाड़ रहे हैं भारतीय मूल के नागरिक'

Sun, 08 Nov 2020 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Nov 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
American citizens of Indian origin are flagging the country politics: Community MP 
अमेरिका-भारत - फोटो : pixabay

भारतीय मूल के दो अमेरिकी सांसदों ने राज्य विधायिका में निर्वाचित होकर इतिहास रचा है। उनका कहना है कि समुदाय के उम्मीदवार अमेरिकी राजनीति में झंडे गाड़ रहे हैं और विश्वास जताया कि भारतीय मूल के और अमेरिकी नागरिक आगामी वर्षों में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

विज्ञापन


जेनिफर राजकुमार (38) भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला हैं जो न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई हैं और भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला हैं जो किसी भी राज्य के विधानसभा के लिए चुनी गई हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'लंबे समय बाद हमारे समुदाय ने ऐसा किया है और मैं जानती हूं कि ऐसा करने वाली मैं अंतिम उम्मीदवार नहीं हूं।' न्यूयॉर्क के क्वींस क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार राजकुमार ने 66 फीसदी वोटों के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल से स्नातक राजकुमार पहले न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो के साथ काम कर चुकी हैं। वहां उन्होंने 3.1 करोड़ डॉलर के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की, जिसमें सुनिश्चित किया गया कि राज्य के जिन आप्रवासियों की कानून तक पहुंच नहीं है उन्हें प्रतिनिधित्व हासिल हो। उन्होंने कहा, 'ऐसा करके मैं काफी गौरवान्वित हुई।'


रिपब्लिकन पार्टी के नीरज एंटनी भी भारतीय मूल के पहले अमेरिकी नागरिक हैं, जो ओहायो राज्य सीनेट के लिए चुने गए। उन्होंने कहा कि तीन नवंबर को 'उन्हें ओहायो के इतिहास में भारतीय मूल का पहला सीनेटर बनने का अवसर मिला। वास्तव में यह विशेष मौका है। भारतीय मूल के अमेरिकी उम्मीदवार कई बाधाओं को पार कर रहे हैं और चुनावों में जीत रहे हैं। उसका हिस्सा बनने का मुझे विशेष अवसर प्राप्त हुआ।'

भारतीय प्रवासियों के गैर सरकारी संगठन ‘इंडियासपोरा’ की तरफ से चुनाव बाद आयोजित डिजिटल राजनीतिक विश्लेषण के दौरान एंटनी ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed