फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   american cdc report claim that corona virus infection spread in america first and then in China

कोरोना: चीन से पहले अमेरिका में फैला, यूएस सीडीसी की रिपोर्ट का दावा

Wed, 02 Dec 2020 08:44 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Dec 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
american cdc report claim that corona virus infection spread in america first and then in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब तक पूरी दुनिया ने यही माना है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है, लेकिन अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन (सीडीसी) की रिपोर्ट इसके उलट है। वह कोरोना महामारी को लेकर नया खुलासा कर रही है। इस सरकारी अध्ययन के मुताबिक अमेरिका में पिछले साल दिसंबर में ही कोरोना वायरस फैलने लगा था।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार इसके कुछ बाद वायरस चीन में पाया गया और एक महीने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन को पहला मामला मिला। बता दें कि कोरोना फैलने के बाद से ही अमेरिका लगातार चीन पर वायरस फैलाने का आरोप लगाता आया है। इस नए अध्ययन से दोनों देशों के तनाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


सीडीसी की रिपोर्ट में यह है दावा
अमेरिका के एक मीडिया संस्थान के अनुसार स्टडी में उन सबूतों को बल मिला है, जिनके मुताबिक स्वास्थ्य प्रशासन और शोधकर्ताओं को संक्रमण के बारे में पता चलने से पहले से वायरस दुनियाभर में फैल रहा था। सीडीसी ने अमेरिकन रेड क्रॉस के कलेक्ट किए गए 7,389 ब्लड सैंपल का अध्ययन किया। इनमें से 106 में संक्रमण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मरीजों के शरीर में मिली एंटीबॉडी
ये सैंपल पिछले साल 13 दिसंबर से 17 जनवरी के बीच लिए गए थे। इन्हें बाद में यह देखने के लिए टेस्ट किया गया था कि क्या इनमें कोरोना वायरस से निपटने वाली एंटीबॉडीज हैं। रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा कि ऐसा मुमकिन है कि सार्स-कोव-2 अमेरिका में पिछले साल दिसंबर में आ गया था जबकि अभी तक ऐसा माना जा रहा है कि यह यहां बाद में पहुंचा है।

चीन पर हमलावर रहा अमेरिका
दुनियाभर में कोरोना के प्रकोप के बाद अमेरिका लगातार चीन पर हमलावर रहा। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को चीनी वायरस तक कह डाला। हालांकि चीन ने इस आरोप का खंडन किया लेकिन बाकी देशों ने उसके ऊपर जानकारी छिपाने और झूठ बोलने का आरोप लगाया। 


चीन ने भारत पर लगाए आरोप
चीनी अकादमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों के एक दल ने कहा कि कोरोना वायरस संभवत: 2019 की गर्मियों में भारत में पैदा हुआ था। चीनी दल ने दावा किया था कि कोरोना वायरस पशुओं से दूषित जल के माध्यम से इंसान में प्रवेश किया और इसके बाद वह वुहान पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed