फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Airlines cancelled 115 daily flights

अमेरिकन एयरलाइंस ने 19 अगस्त तक रद्द कीं रोजाना की 115 उड़ानें

Mon, 15 Apr 2019 09:17 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 15 Apr 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
American Airlines cancelled 115 daily flights
अमेरिकन एयरलाइंस - फोटो : यूएसए टुडे

अमेरिका की शीर्ष विमानन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस ने 19 अगस्त तक रोजाना 115 उड़ानें रद्द करने की रविवार को घोषणा की। कंपनी ने बोइंग 737 मैक्स विमानों को उड़ान से बाहर किए जाने के कारण यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डग पार्कर ने एक बयान में कहा, ‘ये 115 उड़ानें गर्मी के मौसम में कंपनी के कुल उड़ानों का करीब 1.50 प्रतिशत हैं।’ बीते कुछ महीनों में बोइंग के 737 मैक्स विमान दो भीषण विमान दुर्घटनाओं का कारण रहे हैं। इन दुर्घटनाओं के बाद दुनियाभर में 737 मैक्स विमानों को उड़ान से बाहर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि पार्कर ने 737 मैक्स विमानों को लेकर भरोसा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और बोइंग के साथ हमारे जारी काम के आधार पर हमें पूरा भरोसा है कि 19 अगस्त से पहले मैक्स विमानों की समस्या को दूर कर लिया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed