फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American actress mary milben said my prayers are with Kashmiri Pandits

समर्थन: अमेरिकी अभिनेत्री मिलबेन ने कहा, मेरी प्रार्थना कश्मीरी पंडितों के साथ

Sat, 22 Jan 2022 01:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 01:07 AM IST
सार

प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने कहा, ईसाइयों का उत्पीड़न, यहूदी विरोधी भावना का उदय और यहूदियों के प्रति घृणा, हिंदुओं और अन्य लोगों के खिलाफ नरसंहार आज भी जारी है।

विज्ञापन
American actress mary milben said my prayers are with Kashmiri Pandits
हॉलीवुड गायिका मेरी मिलबेन - फोटो : twitter

विस्तार

प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने 1990 में पाक आतंकियों की धमकियों और हत्याओं के बाद कश्मीरी पंडितों के पलायन को चिंहित करते हुए कहा, मेरी प्रार्थना कश्मीर के पंडित समुदाय के साथ है। उन्होंने कहा इस दौरान कई लोगों ने अपने प्रियजनों और घरों को खोया है। उन्होंने यह बात कश्मीर घाटी से समुदाय के पलायन की स्मृति में कही।

विज्ञापन


39 वर्षीय अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मिलबेन ने ट्विटर पर पोस्ट एक बयान में कहा कि दुनियाभर में पलायन जारी है। हम आज भी उस पलायन दिवस की क्रूरता को याद करते हैं जब इस्लामी आतंकियों ने कश्मीर की घाटी में नरसंहार और जातीय सफाया शुरू किया। इसके बात कश्मीरी पंडितों को अपने ही घरों को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरी प्रार्थनाएं कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ हैं क्योंकि कई लोग अपने प्रियजनों, घरों और सांस्कृतिक मौजूदगी को खोने का शोक मना रहे हैं। बता दें, भारत में 19 जनवरी को विध्वंस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ईसाइयों का उत्पीड़न, यहूदी विरोधी भावना का उदय और यहूदियों के प्रति घृणा, हिंदुओं और अन्य लोगों के खिलाफ नरसंहार आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिकियों और वैश्विक नागरिकों को इन बुराइयों पर आत्मसंतुष्ट न होने की चुनौती देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed