फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US warns using military force against North Korea

अमेरिका की चेतावनी, जरूरी हुआ तो नॉर्थ कोरिया पर सैन्य कार्रवाई करेंगे

Thu, 06 Jul 2017 12:16 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 06 Jul 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
US warns using military force against North Korea

अमरीका ने कहा है कि वो उत्तर कोरिया के ख़िलाफ "सैन्य ताकत" का इस्तेमाल करेगा, अगर "उसे ये करना ही पड़ा तो"। संयुक्त राष्ट्र में अमरीका का राजदूत निकी हेली ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में उत्तर कोरिया के ताजा मिसाइल परीक्षण से उसकी सैन्य ताकत में तेज बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


निकी हेली ने कहा कि अमरीका उत्तर कोरिया के खिलाफ एक नया प्रस्ताव लाएगा। उन्होंने उत्तर कोरिया के खिलाफ व्यापार प्रतिबंधों के इस्तेमाल की भी धमकी दी।
उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है और उसने सबसे नया टेस्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पाबंदी की परवाह किए बिना किया है।

निकी हेली ने कहा कि कई साल तक प्योंयांग पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए लेकिन ये नाकाफी साबित हुए और अब नए कदम उठाने की जरूरूत है। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया पर संकट का साया मंडरा रहा है।

विज्ञापन

किसी कूटनीतिक हल की संभावना तेजी से खत्म हो रही है

US warns using military force against North Korea
निकी हेली ने कहा, उत्तर कोरिया के मंगलवार को इंटरकॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट करने से "किसी कूटनीतिक हल की संभावना तेजी से खत्म हो रही है"।

अमरीकी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा,"हमारे सामने एक क्षमता ये है कि हम पर्याप्त सैन्य ताकत का इस्तेमाल करें। हम वो करेंगे, अगर हमें ऐसा करना ही पड़ा, मगर हमारी कोशिश होगी कि हम उस दिशा में ना जाएं"

संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि ने कहा कि चीन उत्तर कोरिया के ताज़ा परीक्षण को स्वीकार नहीं कर सकता है। लेकिन उन्होंने संयम बरतने और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की।
चीन और रूस ने अमरीका के दक्षिण कोरिया में एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम थाड तैनात नहीं करने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed