{"_id":"595c691a4f1c1ba6028b45f8","slug":"kim-jong-said-ballistic-missile-is-a-gift-for-us-on-its-independence-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग ने अमेरिका को चिढ़ाया, कहा स्वतंत्रता दिवस के लिए गिफ्ट है बैलिस्टिक मिसाइल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
किम जोंग ने अमेरिका को चिढ़ाया, कहा स्वतंत्रता दिवस के लिए गिफ्ट है बैलिस्टिक मिसाइल
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग
- फोटो : getty
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण से बहुत उत्साहित हैं। मंगलवार को अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की थी। हालांकि अमेरिका ने यह भी कहा कि वह परमाणु हथियारों पर उत्तर कोरिया की विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका पर चुटकी लेते हुए कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर एक तोहफा है। मिसाइल परीक्षण के बाद से ही किम जोंग दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि उनकी मिसाइल दुनिया में कहीं भी गिर सकती है।
विज्ञापन
वहीं उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने कहा कि ICBM भारी परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है। मिसाइल बनाने वाली उत्तर कोरिया की एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंस ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल 2802 किलोमीटर दूर पहुंच गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिसाइल परीक्षण पर आपत्ति जताई थी और किम जोंग पर तंज कसते हुए कहा था 'क्या इस आदमी के पास कुछ भी अच्छा करने के लिए है!
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने बुलाई मीटिंग
मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। अमेरिका की हाईलेवल मीटिंग बुधवार को होने की संभावना है। अमेरिका ने मिसाइल परीक्षण पर आपत्ति जताते हुए रूस और चीन से मामले में दखल देने को कहा था। जापान के पीएम शिंजो अबे ने भी अमेरिका का समर्थन करते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन है।