फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   North Korea launches ballistic missile, Trump made fun of Kim Jong un

उत्तरी कोरिया ने किया मिसाइल का परीक्षण, जापान में गिरी तो अबे हुए नाराज

Tue, 04 Jul 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 04 Jul 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
North Korea launches ballistic missile, Trump made fun of Kim Jong un

ताकत के प्रदर्शन के लिए मशहूर उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। उत्तर कोरिया का दावा है कि उनकी मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी है। उनके इस परीक्षण पर जापान की सरकार ने आपत्ति जताई है। मिसाइल के सफल परीक्षण पर तानाशाह किम जोंग का कहना है कि उनकी मिसाइल दुनिया में कहीं भी पहुंच सकती है।

विज्ञापन


मिसाइल के सफल परीक्षण पर जापान की सरकार का कहना है कि ये संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन है। बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग पर जापान के पीएम शिंजो अबे ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतावनी को बार बार अनदेखा कर रहा है। शिंजो ने यह भी कहा कि वे उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को रोकने के लिए चीन और रूस से बात करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से इस मामले में दखल देने को कहा है। ट्रंप ने कहा कि बीजिंग इस तरह की हरकतों पर रोक लगाये। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग पर चुटकी लेते हुए ट्रंप ने कहा कि क्या इस व्यक्ति के पास अपने जीवन में अच्छा करने के लिए कुछ भी है!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed