{"_id":"5b5553be4f1c1b3e748b68ef","slug":"multiple-people-shot-outside-restaurant-in-toronto-gunman-killed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में रेस्त्रां के बाहर बंदूकधारी हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 8 घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा में रेस्त्रां के बाहर बंदूकधारी हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 8 घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
टोरंटो में गोलीबारी
कनाडा के टोरंटो शहर में एक बंदूकधारी हमलावर ने कई लोगों को गोलियों से भून डाला। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बंदूकधारी हमलावर को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात 10 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, ग्रीकटाउन में एक बार के सामने कई लोग खड़े थे, इसी बीच एक बंदूकधारी हमलावर ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर ने कई लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और हमलावर को ढेर कर दिया। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।
#UPDATE 1 killed, 13 injured in shooting at Toronto's Danforth & Logan avenues, shooter dead: Toronto Police pic.twitter.com/f4FrOyMabc
— ANI (@ANI) July 23, 2018
विज्ञापन