{"_id":"59c89e564f1c1b9b688b685a","slug":"gunman-has-opened-fire-at-a-nashville-church-one-dead-7-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस: चर्च में घुस कर नकाबपोश ने की फायरिंग, 1 की मौत, 7 लोग घायल ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यूएस: चर्च में घुस कर नकाबपोश ने की फायरिंग, 1 की मौत, 7 लोग घायल
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएस में एक नकाबपोश बंदूकधारी ने नैशविले चर्च में खुलेआम फायर कर दिया जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। फायरिंग करने वाला शख्स टहलते हुए चर्च में आ रहा था और अचानक उसने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पढ़ें: यूएन में पाकिस्तान की मांग, भारत को घोषित करो आतंक समर्थक देश- पाक मीडिया
विज्ञापन
अभी तक बरनेटे चापेल चर्च में फायरिंग का कारण पता नहीं चला है लेकिन FBI मामले की जांच कर रही है। चर्च के सदस्यों ने जांचकर्ताओं को बताया कि हमला करने वाला शख्स ने पहले भी चर्च में आता रहा है।
विज्ञापन
हमला करने वाले शख्स ने पहले एक महिला को गोली मारी जोकि अपने वाहन से कहीं जा रही थी। उनकी पहचान 39 साल की मेलानिया स्मिथ के रूप में हुई। उसके बाद हमलावर चर्च के पीछे से 2 पिस्टल के साथ घुला और फायरिंग करने लगा।
पढ़ें: अब ट्रंप ने किम जोंग को कहा 'पागल', बोले- रॉकेट दागने के लिए खुला नहीं छोड़ सकते
अचानक हुई फायरिंग में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध की कार से एक और पिस्टल और एक राइफल बरामद की है। हमलावर की पहचान 25 साल के इमैन्यूल किडेगा के रूप में हुई जो कि सूडान से 1996 में यूएस आया था और कानूनी रूप से यूएस का नागरिक था।