फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america president Donald Trump calls north korea dictator Kim Jong Un madmen

अब ट्रंप ने किम जोंग को कहा 'पागल', बोले- रॉकेट दागने के लिए खुला नहीं छोड़ सकते

Sat, 23 Sep 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Sat, 23 Sep 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
america president Donald Trump calls  north korea dictator Kim Jong Un madmen
trump and kim - फोटो : File Photo

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। अब ट्रंप ने कहा है कि आने वाले वक्त में वह जल्द ही किम जोंग को सबक सिखाएंगे। यूएस के अलबामा राज्य में हुई एक रैली में बोलते हुए ट्रंप ने कहा हम लोग एक पागल आदमी को ऐसे खुला नहीं छोड़ सकते जो कि जहां मन आए वहां रॉकेट दागता रहे। इससे एक दिन पहले किम जोंग ने डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक तौर पर बीमार बताया था। 

विज्ञापन


रैली में ट्रंप ने किम जोंग को 'रॉकेट मैन' कहा। जिसे सुन वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।  ट्रंप ने इस शब्द का इस्तेमाल युनाइटेड नेशन (यूएन) की जनरल मीटिंग में दिए गए अपने भाषण के दौरान भी किया था। वह ट्रंप का पहला भाषण था। रैली में ट्रंप ने अमेरिका की पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि पहले की सरकारों ने जिम जोंग को सही से डील नहीं किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका पर किम जोंग ने जमकर निकाली भड़ास, कहा- ट्रंप मानसिक तौर पर बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाषण से पहले ट्रंप ने ट्विटर पर भी किम जोंग पर निशाना साधा था। ट्वीट में ट्रंप ने लिखा था कि जिम जोंग सच में एक पागल इंसान हैं जिनको अपने लोगों के भूखे रहने या फिर मर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने आगे लिखा कि किम जोंग उन को ऐसा सबक सिखाया जाएगा जो पहले कभी नहीं हुआ होगा।

यूएन में दिए गए भाषण में ट्रंप ने कहा था कि वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। इसके बाद किम जोंग ने ट्रंप के खिलाफ टिप्पणी की थी। किम जोंग ने कहा था कि ट्रंप मानसिक तौर पर बीमार हैं। किम जोंग ने कहा था कि ट्रंप जो सोच रहे होंगे परिणाम उससे काफी खतरनाक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed