{"_id":"5bb59562867a5570ed37a05d","slug":"donald-trump-decides-to-appoint-indian-american-woman-in-nuclear-energy-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप अपने बेड़े में भारतीय महिला को करेंगे नियुक्त, देंगे परमाणु विभाग की जिम्मेदारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप अपने बेड़े में भारतीय महिला को करेंगे नियुक्त, देंगे परमाणु विभाग की जिम्मेदारी
भाषा, वाशिंगटन
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
रीता बरनवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक रिएक्टरों के विकास में तेजी लाने के लिए एक नये कानून पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही दिन बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर एक शीर्ष भारतीय अमेरिकी परमाणु विशेषज्ञ को नियुक्त करने का फैसला किया है।
ट्रंप ने रीता बरनवाल को ऊर्जा मंत्रालय में सहायक ऊर्जा सचिव (परमाणु ऊर्जा) के तौर पर नामित करने की अपनी मंशा की घोषणा की है। बरनवाल फिलहाल गेटवे फॉर एक्सीलरेटेड इनोवेशन इन न्यूक्लियर (जीएआईएन) में निदेशक के तौर पर काम कर रही हैं।
अगर सीनेट से पुष्टि होती है तो सहायक ऊर्जा सचिव के तौर पर बरनवाल महत्वपूर्ण परमाणु ऊर्जा विभाग का नेतृत्व करेंगी।
इससे पहले वह वेस्टिंगहाउस में प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुप्रयोग की निदेशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। वह बेशटेल बेटीस में पदार्थ प्रौद्योगिकी में प्रबंधक रह चुकी हैं। वहां उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक रिएक्टरों के लिये परमाणु ऊर्जा में शोध एवं विकास की अगुवाई की।
विज्ञापन
बरनवाल ने एमआईटी से पदार्थ विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में बीए और मिशिगन विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई की है। वह एमआईटी के पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला और यूसी बर्कले के परमाणु अभियांत्रिकी विभाग के सलाहकार बोर्ड में भी हैं।
ट्रंप ने पिछले सप्ताह परमाणु ऊर्जा नवोन्मेष क्षमताएं अधिनियम पर हस्ताक्षर किया था। यह अमेरिका में आधुनिक रिएक्टरों के विकास में तेजी लाएगा।