फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump administration replaces US surgeon general Vivek Murthy with nurse Sylvia Trent-Adams

ट्रंप प्रशासन ने विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल के पद से हटाया

Sat, 22 Apr 2017 04:45 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Sat, 22 Apr 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump administration replaces US surgeon general Vivek Murthy with nurse Sylvia Trent-Adams
विवेक मूर्ति

भारतीय मूल के विवेक मूर्ति को ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को सर्जन जनरल के पद से मुक्त कर दिया। उनकी जगह उनकी सहायक नर्स सिलविया ट्रेंट-एडम्स को अमेरिका की नई सर्जन जनरल बनाया गया है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एक भारतीय बना अमेरिका का सबसे बड़ा डॉक्टर
विज्ञापन


यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंट ह्यूमन सर्विसेज ने विवेक मूर्ति से अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। आपको बता दें कि मूर्ति को ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान अमेरिका का सर्जन जनरल बनाया गया था। वो अमेरिका के 19वें सर्जन जनरल थे। इसके अलावा वो यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमिशन कॉर्प के अध्यक्ष भी हैं, हालांकि अभी उनके यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमिशन कॉर्प का सदस्य बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मूर्ति की सहायक सिलविया ट्रेंट एडम्स जिन्हें वर्तमान सर्जन जनरल बनाया गया है वो ये पदभार ग्रहण करने वाली पहली महिला नर्स हैं। 
ये भी पढ़ें- भारतीय मूल का ये शख्स बना पूरे अमेरिका का डॉक्टर

शुक्रवार शाम को ही ट्रेंट-एडम्स को सर्जन जनरल के अधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर अमेरिका का सर्जन जनरल घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मूर्ति को इस पद से पदच्युत क्यों कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed